महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं संविधान केंद्रों की सामग्री के लिए 11 करोड़ स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में 2500 महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं संविधान केन्द्रों में पाठ्यपुस्तकें, समाचार पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके लिए 11 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस राशि से केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पुस्तकालय एवं संविधान केन्द्र पंचायतों और शहरों के वार्डों में खोले जाएंगे।
अध्ययन के लिए निशुल्क उपलबध होंगी पुस्तकें
सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से पाठकों को अध्ययन के लिए पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध हो सकेंगी। वे महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को भी पढ़ और समझ पाएंगे। इन केंद्रों में पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी विकसित होंगी। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications