दुखद ! अंधविश्वासी युवकों ने ले ली डंडे से पीटकर ग्रामीण की जान

कांकेर, 19 मार्च। सुनने में बड़ा ही अफसोसजनक है,लेकिन यह सच है कि आज के आधुनिक दौरे में भी युवा पीढ़ी जादू-टोने पर विश्वास करती हैं, और इस अन्धविश्वास की वजह से किसी की जान भी लेने से नहीं चूकती । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसा ही वाक्या सामने आया है,जिसमे कुछ युवकों ने जादू टोने के शक में एक बेगुनाह की जान ले ली है ।

crime

दरअसल बस्तर संभाग के कांकेर जिले में कुछ लोगों ने जादू-टोना के संदेह में एक ग्रामीण की पीटकर हत्या कर दी गई है। आमाबेड़ा गांव में कुछ युवकों ने डंडे से बुरी तरह पीटकर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया । मिली जानकारी के अनुसार , लदू राम कुमेटी नाम के एक व्यक्ति की कांकेर के आमाबेड़ा गांव हत्या कर दी गई है। मृत व्यक्ति को आलानार घोटुल आंगन में गांव के रहने वाले 25 वर्षीय कांडे कुमेटी और 21 साल के रामा कुमेटी ,और 23 साल के हिराऊ कुमेटी ने डंडे बुरी तरफ पीटकर कर मार डाला है ।

यह भी पढ़े बस्तर पर क्यों है भाजपा की नजर ? छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी जुटीं मिशन बस्तर पर !

तीनो युवक हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद गायब हो गए थे ,जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की घटना घटने केतत्त्काल बाद कांकेर पुलिस को मुखबिर के जरिये जानकारी मिली कि तीनों आरोपी आमाबेड़ा के ही एक घर में छुपे हुए हैं। पुलिस ने तत्काल तीनो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे सच जानने की कोशिश की ,तो उन्होंने अपना अपराध कुबूल कर लिया। पुलिस ने युवकों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद कर लिया है। इधर मृतक के परिवार वालों का कहना है कि लदू राम कुमेटी बेहद ही सरल व्यक्ति था और वह जादू टोन जैसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+