Chhattisgarh: माओवादियों के छक्के छुड़ाएंगे थर्ड जेंडर, बस्तर फाइटर्स फोर्स में हुई भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांसजेंडर्स ने कड़े संघर्ष , मेहनत और लगन के दमपर पुलिस की बौद्धिक और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुलिस भर्ती बस्तर फाइटर्स परीक्षा के निर्णायक परिणाम में बस्तर से समुदाय के

रायपुर, 18 अगस्त। जिन्हे हमेशा से समाज में अलग रखा गया,अब उन्हें उनके अधिकार मिलने लगे हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की तरफ से बस्तर में माओवादियों के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए गठित की गई बस्तर फाइटर्स फ़ोर्स में ट्रांसजेंडरों को भर्ती दी गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के की तरफ से तृतीय लिंग यानि ट्रांसजेंडर को भी इस फ़ोर्स की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया था, यही वजह है कि अब कुल 13 ट्रांसजेंडर युवा पुलिस आरक्षक के रूप में भर्ती पा चुके हैं।

bastar fighters
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांसजेंडर्स ने कड़े संघर्ष , मेहनत और लगन के दमपर पुलिस की बौद्धिक और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुलिस भर्ती बस्तर फाइटर्स परीक्षा के निर्णायक परिणाम में बस्तर से समुदाय के 9 युवाओं का चयन हुआ है। पुलिस भर्ती में शामिल प्रतिभागियों ने भारत समेत दुनिया को यह संदेश दिया है कि ट्रांसजेंडरों को उनके हुनर दिखाने का अवसर मिले, तो वह स्त्री-पुरुष के बराबरी से कदम मिलाकर चल सकते हैं और वह भी सम्मानपूर्वक जीवन के पात्र हैं।

अक्सर देखा जाता है कि ट्रांसजेंडर्स युवा को समाज में अस्वीकार्यता की वजह से अपने परिवार और समाज से बहिष्कृत जीवन जीते हैं। वह हर प्रकार के अवसरों से दूर हो जाते हैं। बस्तर फाइटर में चयनितट्रांसजेंडर युवा दिव्या निषाद का कहना है कि "मैं आज बेहद खुश हूं, हम सभी किन्नर साथियों ने इस परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी। वह कहती हैं कि यह मौका हमारी जिंदगी बदल सकता था,इसलिए सभी ने दिन रात मेहनत करके अपना लक्ष्य हासिल किया है। बस्तर फाइटर्स में जिन ट्रांसजेंडरों का चयन हुआ है ,उसमे संध्या,दिव्या ,दामिनी,हिमांशी, सानू ,रानी , रिया, सीमा और बरखा शामिल है। सभी का कहना है कि यह मौका पाकर वह बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh:नक्सलियों के दांत खट्टे करेंगे बस्तर फाइटर्स, फ़ोर्स के लिए 2100 पदों के नतीजे घोषित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+