छत्तीसगढ़: जगदलपुर में सड़क हादसा, छात्राओं को ले जा रही बस पलटी, 9 गंभीर तौर पर घायल
जगदलपुर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं की बस हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जा रहा है कि बस पलटने से हादसे में नर्सिंग की 9 छात्राएं गंभीर तौर पर घायल हो गई हैं जबकि अन्य 15 को हल्की चोंट आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हादसा मुर्गी फार्म की गाड़ी सामने आने से हुआ है।

सूचना के मुताबिक गुरुवार तड़के जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद सभी छात्राएं आदेश्वर अकादमी जा रहे थे. उसी दौरान लगभग 7 बजे आड़ावाल के सेमरा में बस के सामने एक वाहन आने से बस चालक ने अचानक से बस को किनारे लेते हुए अनबैलेंस होकर खेत में उतार दिया, जिससे बस पलट गई।
नगरनार थाना प्रभारी बीआर नाग के मुताबिक कि बस पलटने से 8 से 9 छात्राएं घायल हो गईं ,सभी घायल छात्राओं कोतुरंत 108 की मदद से महारानी अस्पताल लाया गया है , जहां उनकी इलाज किया जा रहा है। सभी छात्राएं खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह नर्सिंग छात्राएं आदेश्वर एकेडमी के हॉस्टल में रहती हैं, जो सुबह ड्यूटी ख़त्म करने के बाद वापस अपने हॉस्टल वापस लौट रहीं थीं।
खबर पर आगे की जानकारी अपडेट की जा रही हैं.......












Click it and Unblock the Notifications