Chhattisgarh News: 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगी Kanger Valley की गुफाएं, मानसून के मद्देनज़र लिया गया फैसला
Kanger Valley National Park: मानसून के प्रवेश के साथ ही बस्तर के पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के नज़रिये से खतरा मंडराने लगा है। घनघोर जंगल,पहाड़ और नदियों से घिरे बस्तर के कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रमुख तौर पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को लेकर सतर्कता बरती जा रही है,जिसकी गुफाओं को मानसून के मद्देनज़र पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जगदलपुर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा हेतु 26 जून से 31 अक्टूबर 2023 तक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत आने वाले गुफा स्थल कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थलों को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान सहायक वन संरक्षक द्वारा जारी सूचना के तहत आगामी आदेश तक पर्यटन प्रयोजन हेतु निषेध किया गया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था। इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम कांगेर नदी से लिया गया है यह पार्क लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। कांगेर घाटी में खूबसूरत झरने और गुफाएं है, जो पर्यटन स्थल के तौर में प्रसिद्ध है, मॉनसून के दौरान झरनों की ख़ूबसूरती बढ़ जाती है,लेकिन असुरक्षा बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications