जानलेवा एग्जाम: पुलिस भर्ती परीक्षा में फिर एक युवक की मौत, मुहं में मिला खून
Youth dies in physical examination of police recruitment, cases are increasingसुबह परीक्षा प्रारंभ होने के बाद जब 21 वर्षीय दिनेश का दौड़ के लिए नंबर आया, तो दौड़ते वक्त हाफ़ने लगा। अचानक उसकी तेज साँसे चलने लगी और अचेतन ज
जबलपुर, 21 मई: पुलिस हो या सेना, भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल एग्जाम के दौरान अभ्यर्थियों की मौत के मामले थम नहीं रहे। शनिवार को आईटीबीपी (ITBP) भारत तिब्बत सीमा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक युवक की मौत हो गया। मृतक बालाघाट जिले के आमगाँव निवासी बताया जा रहा है। इसी सप्ताह सोमवार से शारीरिक परीक्षा प्रारंभ हुई थी। जिसमें शामिल प्रतिभागियों की दौड़ भी कराई जा रही है। आज सुबह परीक्षा प्रारंभ होने के बाद जब 21 वर्षीय दिनेश का दौड़ के लिए नंबर आया, तो दौड़ते वक्त हाफ़ने लगा। अचानक उसकी तेज साँसे चलने लगी और अचेतन जैसी अवस्था में नजर आने लगा। मौके पर परीक्षा ले रहे अधिकारियों ने दिनेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FSL टीम की प्रारंभिक जांच में मृतक के मुहं में ब्लड
जबलपुर के जमतरा में आइटीबीपी सेंटर है। परीक्षा प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा यहाँ पर ही आयोजित हो रही है। जो काफी कठिन होती है, प्रतिभागी को 5 किलोमीटर दौड़ का टार्गेट रहता है। दिनेश भी इस दौड़ में शामिल हुआ था। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजने से पहले शव की FSL टीम से भी जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में मृतक के मुहं में ब्लड मिला है। अधिकारियों का कहना है मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।

इससे पहले दो युवकों की और हो चुकी मौत
मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रतिभागियों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जबलपुर में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में बालाघाट और सिवनी के रहने वाले दो प्रतिभागियों की मौत हो चुकी है। जब भीषण गर्मी में भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा को लेकर सवाल उठे तो शारीरिक परीक्षा दो जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
ये भी पढ़े-मुंबई पुलिस भर्ती परीक्षा: नकल के लिए कान में छिपाकर लाया माइक्रोचिप ब्लूटूथ डिवाइस- VIDEO












Click it and Unblock the Notifications