Madhya pradesh की राह बनेगी ‘आपकी राय’, जबलपुर में बोले सीएम शिवराज, पब्लिक टेलेंट से बनेंगे रिच
एमपी को नंबर वन राज्य बनाने में सभी भागीदारी जरुरी हैं। विकसित राज्य की ओर बढ़ रहे प्रदेश में विकास की अनेकों संभावनाएं हैं। यह बात सीएम शिवराज ने जबलपुर में प्रबुद्धजन संवाद में कही।

'Your opinion' will become way of Madhya pradesh: एमपी के जबलपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विकास के मुद्दों पर प्रबुद्धजनों से संवाद किया। सीएम बोले कि मध्य प्रदेश अब देश के टॉप 10 राज्यों में गिना जाने लगा हैं। सभी की भागीदारी से आने वाले समय में सरकार प्रदेश को हर क्षेत्र में और मजबूत बनाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के साथ जबलपुर सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में प्रबुद्धजन और युवा भागीदार बन कर मध्यप्रदेश को नंबर-वन राज्य बनाएं। आम नागरिक टेलेंट का उपयोग कर राज्य सरकार और भी रिच हो जाएगी।

नर्मदा एक्सप्रेस-वे मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश सिंचाई, बिजली, सड़क, उद्योग और फसल उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के विकास में समग्र, समन्वित और सुनियोजित प्रयासों से विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की गई हैं। इन उपलब्धियों में आमजन का सहयोग भी रहा है। सीएम ने साल 2003 के पहले प्रदेश की स्थितियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि पहले के हालात किसी से छिपे नहीं है। प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ जाने से निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल एक्सप्रेस-वे, नर्मदा एक्सप्रेस-वे और विन्ध्य एक्सप्रेस-वे से प्रदेश को विकास के नये आयाम मिलेंगे। जबलपुर में देश का दूसरा सबसे बड़ा रिंग रोड बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा एक्सप्रेस-वे मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो पूर्व से पश्चिम तक बनेगा, इससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। अटल जी के नाम पर चंबल में अटल एक्सप्रेस-वे बन रहा है। प्रदेश में कहीं भी कनेक्टिविटी की समस्या नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल हो या विंध्य डकैतों से मुक्त कर दिया गया। नक्सलियों से लेकर सिमी समेत आतंक का मुंह कुचलने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे रोजगार और व्यापार की संभावना बढ़ रही पूंजी निर्माण और निवेश को गति मिली है। मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर में ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जायेगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षित कर उनके हुनर को बढ़ा कर रोजगार दिलाये जायेंगे। जबलपुर रिंग रोड के आसपास 456 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में औद्योगिक संभावनाओं को तलाशा जायेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भले ही इंदौर में हुई, लेकिन इन्वेस्टर्स की रूचि जबलपुर में ज्यादा दिखाई दी है।

जबलपुर में बोनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट
मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर में बोनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को यंग एचीवर्स अवार्ड प्रदान किये। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी ने म.प्र. के विकास संबंधी कार्य-योजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश आर्थिक समृद्धि की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। स्किल डेवलपमेंट के लिये अभिनव प्रयास हुए हैं। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में भी भागीदारी बढ़ी है। औद्योगीकरण के लिए भी बजट को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक डेवलपमेंट के लिए अप्रेंटिसशिप को भी डेवलप करना होगा। वित्तीय सीमा में कार्य करते हुए बजट बढ़ाया है, जिसमें वित्तीय अनुशासन बनाए रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications