Jabalpur News: वाह! अब तो सरकार की वैलिडिटी बताने वाले भी है विधायक, कौन है जबलपुर का ये नेता?

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में चुनाव करीब आते ही नेता ऐसे बयान देने की कोशिश में है जिससे किसी न किसी तरह चर्चा में बने रहे। मध्य प्रदेश जबलपुर से विधायक और पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने मौजूदा सरकार के सिर्फ दिसंबर तक रहने का दावा किया हैं।

यानि सरकार की वैलिडिटी पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने बताई हैं। इस तरह के दावे जरुर सुनने में अटपटे लगे लेकिन मौसम अब इसी का हैं। एक तरह से तू डाल-डाल, तो मैं पात-पात। ऐसा ही कुछ देखने को एमपी में मिल रहा हैं।

दरअसल, चुनाव के पहले सीएम शिवराज सरकार ने कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की, जो आम जनता को सीधे तौर पर चुंबक की तरह काम करती हैं। उनमें से लाड़ली बहना योजना भी हैं। जिसे सियासी जानकार मास्टर स्ट्रोक कहते हैं। हालांकि जबाव में पूर्व सीएम कमलनाथ के 11 वचन भी सामने आए। पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने जबलपुर में दावा किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना दिसंबर 2023 से बंद हो जाएगी। जनवरी 2024 से प्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना का लाभ मिलेगा।

MLA-s-who-show-validity-of-government-mp

ये धोखा नहीं तो फिर क्या?
वित्त मंत्री भनोट ने यह भी कहा कि हाल ही में गैस सिलेंडर के नाम पर महिलाओं से धोखा किया है। सिर्फ कुछ महिलाओं के लिए ही 450 रुपये में एक सिलेंडर देने की इस योजना को लागू किया गया हैं। विधायक तरुण भनोट ने कहा कि कांग्रेस सरकार इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेगी। सामान्य तौर पर हर महिला को 500 रुपये में ही गैस सिलेंडर दिया जाएगा। सूबे की हर महिला को 1500 रुपये महीने नारी सम्मान योजना के तहत दिए जाएंगे. इतना ही नहीं किसानों से 15 महीने की सरकार रहने के दौरान कर्जमाफी का जो वादा किया था,उसे भी पूरा करने का काम सरकार बनते ही शुरू कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+