MP में कौन है अटल विचारधारा के धीरज पटैरिया? जिसकी चुनावी साल में भाजपा को पड़ी जरुरत

चुनावी साल में मध्य प्रदेश में भाजपा हो या कांग्रेस उनके नेताओं की 'घर वापसी' तेज हो गई हैं। चंबल के प्रीतम लोधी, दमोह के पूर्व मंत्री पुत्र सिद्धार्थ मलैया के बाद अब जबलपुर के दिग्गज नेता धीरज पटैरिया की वापसी हुई।

dheeraj pateriya jabalpur

Dheeraj pateriya jabalpur: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, सियासी दलों के दिग्गजों की धड़कन बढ़ना शुरू हो गई। एंटी-इनकम्बेंसी का जोर है तो मौके की नजाकत को भांपकर बीजेपी ने भी उन अपनों के लिए दरवाजे खोल दिए है, जिनकी बदौलत 2018 में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

अब महाकौशल की राजनीति की धुरी कहे जाने वाले जबलपुर के दिग्गज नेता धीरज पटैरिया को हाथ पकड़कर वापस बीजेपी में लाया गया हैं। पटैरिया को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लेकिन वहां पहुंचते ही पटैरिया का दिल कचोटता रहा।

साल 2018 के चुनाव में टिकट न मिलने से खफा कई ऐसे भाजपाई थे, जिन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा फिर नतीजे में सत्ता की कुर्सी लुढ़क गई। बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट का भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ था।

MP विधानसभा चुनाव 2018 जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा सीट किसे कितने वोट मिले
विनय सक्सेना इंडियन नेशनल कांग्रेस 50045
शरद जैन भारतीय जनता पार्टी 49467
पं. धीरज पटैरिया निर्दलीय 29479

बीजेपी नेता धीरज पटैरिया को जब टिकट नहीं मिली तो वह खफा होकर निर्दलीय मैदान में उतर गए। ब्राह्मण-जैन वोट बाहुल्य इस सीट पर पटैरिया ने 29479 वोट हासिल किए। जो सबसे ज्यादा बीजेपी के खाते के थे। इन वोटों की सेंध से यहां के बीजेपी प्रत्याशी शरद जैन जीतते-जीतते बाउंड्री से हार गए।

dheeraj pateriya jabalpur

जानिए कौन है धीरज पटैरिया?
धीरज ने संघ की कट्टर विचारधारा के सहारे करीब 30 साल की राजनीति का सफर किया हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी इनके आदर्श है। उनकी राजनीतिक शैली के धीरज कायल है। पार्टी से निष्काषित फिर कांग्रेस से जुड़ने के बावजूद भी धीरज, अटल बिहारी बाजपेयी को नहीं भूले। बीच में उन्होंने बिना भाजपा के झंडे के एक यूथ अभियान भी शुरू किया। बीजेपी के एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में सियासी सफ़र शुरू करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। फिर प्रदेश कार्यसमिति में भी उनको जगह मिली थी।

bjp dheeraj pateriya jabalpur

बीजेपी से क्यों भंग हुआ था मोह?
युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष के तौर यूथ की बड़ी लॉबी खड़ी करने वाले पटैरिया अपनी उपेक्षा से खफा रहे। यही तक कि स्थानीय नेताओं का भी उनको उस वक्त सहारा नहीं मिला, जब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की कमान यहां के स्थानीय सांसद को मिली। चुनाव में टिकट की बारी आई तो फिर चौथी बार शरद जैन को ही टिकट दे दी गई।
bjp dheeraj pateriya jabalpur

बज गया है युद्ध का नगाड़ा
अब बीजेपी में धीरज की वापसी होने के बाद सीएम शिवराज ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा कर जबलपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों को जीतना हमारा संकल्प हैं। युद्ध का नगाड़ा बज गया है। सेनाएं आमने-सामने है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले कि परिस्थितिवश पटैरिया पार्टी से दूर हुए लेकिन फिर पार्टी ज्वाइन की है। जबलपुर में हारी हुई सीटों पर विजयश्री दिलाने में मददगार साबित होंगे।

bjp dheeraj pateriya jabalpur

टिकट की शर्त वापसी!
धीरज के वापस बीजेपी ज्वाइन करने पर सियासी गलियारों में अब इस बात की चर्चा जोर-शोर से हो रही है कि चुनाव में टिकट की शर्त पर उनकी वापसी हुई है। जबलपुर में कभी आठों सीट बीजेपी की झोली में थी लेकिन पिछले चुनाव में ग्रामीण की एक सीट समेत चार सीट का बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा। राज्य की हर सीट बीजेपी को जीतने के लिए कांटो की राह पर चलने से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+