Priyanka Gandhi के भाई 'राहुल गांधी' का ये हमशक्ल कौन? जबलपुर की रैली में इस शख्स को देख चौंक गए लोग

Rahul gandhi duplicate: 'राहुल गांधी' को कौन नहीं जानता। शायद ही कोई हो जो इस राजनेता को नहीं पहचानता होगा। किसी न किसी तरह बच्चे तक राहुल को जानते हैं। उनके जेंटलमेन लुक से लेकर बिखरे हुए बाल और बाबा जी की तरह बढ़ी हुई दाड़ी में तक वो नजर आए।

लेकिन जरा सोचिए कि किसी बहन के सामने उसके भाई का हमशक्ल पहुंच जाए, तो क्या होगा? मध्य प्रदेश के जबलपुर में रैली करने पहुंची प्रियंका गांधी के प्रोग्राम में कुछ ऐसा ही हुआ। उनके भाई यानि राहुल गांधी के पुराने लुक वाला हमशक्ल शख्स वहां पहुंच गया।

इस तस्वीर में असली राहुल गांधी को आप आसानी से पहचान लें, इसलिए हमने दाहिने तरफ लाल रंग सर्किल लगा दिया हैं। लाल सर्किल वाले शख्स को एक नजर देखने में कोई भी धोखा खा सकता हैं। ऐसा ही कुछ जबलपुर में प्रियंका की सभा में पहुंचे लोगों के साथ भी हुआ।

rahul gandhi duplicate bhopal

राहुल गांधी की तरह दिखने वाला यह शख्स कौन हैं? हम इसके बारे में आगे बताएंगे। उससे पहले यह जान लीजिए कि लोग मंच पर प्रियंका गांधी को छोड़ कई लोग दर्शक दीर्घा में बैठे इस व्यक्ति को देखने लगे। कुछ तो ऐसे थे, जिनका दिल इस व्यक्ति के साथ सेल्फी लेने मचल गया।

ठीक वैसे ही बिखरे हुए बाल और बाबा जी जैसी बड़ी दाड़ी, जैसे भारत जोड़ों यात्रा के दौरान ऑरिजनल राहुल गांधी की हो गई थी। लोग कहते थे कि 'राहुल' दाड़ी बनवा लो, नाई के पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर देंगे। ढेरों मीम्स भी बने। उससे पहले पीएम मोदी भी कोरोना काल के वक्त बड़ी-बड़ी दाड़ी में नजर आए थे। उन पर भी लोग कमेंट्स करते थे।

अब हम आपको राहुल गांधी के हम शक्ल इस शख्स का परिचय बता दें। यह व्यक्ति भोपाल का रहने वाला हैं। राहुल गांधी का फैन हैं। इनका नाम राकेश कुशवाहा है। भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी का लुक देखकर राकेश ने भी अपनी दाढ़ी बढ़ाना शुरू कर दी। राहुल की यात्रा जब एमपी पहुंची तो राकेश राहुल के सामने ही प्रगट हो गए। राकेश बताते है कि कुछ पल के लिए राहुल गांधी भी उनको देख सहम गए थे। हालांकि राकेश ने फैसला लिया है कि भारत जोड़ों यात्रा 2.0 खत्म होने के बाद ही वह दाड़ी कटवाएंगे और हेयर स्टाइल भी बदलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+