गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, दिलजले ने लॉन्ग ड्राइव में काट दिया गला, कत्ल होता रहा नया प्रेमी तमाशा देखता रहा
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में लव ट्राएंगल के चलते एक 16 वर्षीय छात्रा की थाने के चंद कदम की दूरी पर उसके कथित प्रेमी द्वारा कार के अंदर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई।
11वीं की छात्रा की उसके ही दोस्त रहे युवक ने हत्या कर दी। 16 साल की छात्रा किसी और लड़के के साथ लॉन्ग ड्राइव में गई हुई थी। आरोपी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। जब छात्रा और उसका दोस्त कर से घूमकर लौटे, आरोपी भी दौड़ लगाते हुए पीछे आ गया। वह पहले ही हत्या का मन बना चुका था।

ओमती क्षेत्र के घंटाघर पास कार रुकी। छात्रा ने उतरने के लिए गेट खोला, ठीक तभी आरोपी ने उसके गले में चाकू मार दिया। घंटाघर से कुछ ही दूरी पर नया मोहल्ला में छात्रा का घर है। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया।
वारदात सोमवार शाम 6 बजे की है। छात्रा को घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात मेडिकल कॉलेज लाने से पहले छात्रा ने दम तोड़ दिया। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी गुफरान (21) भी छात्रा के ही कॉलोनी का रहने वाला है। कपड़े की दुकान में काम करता है। छात्रा से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। दोनों साथ में घूमा करते थे। इस बीच छात्रा की दोस्ती एक और लड़के से हो गई। नए दोस्त के साथ छात्रा का घूमना-फिरना गुफरान को बिल्कुल पसंद नहीं था।
पुलिस के जानकारी अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को समझाया। उससे कहा कि वह उसे बहुत प्यार करता है। लेकिन, छात्रा ने उसके प्रपोजल को ठुकरा कर कह दिया कि वह कोई मतलब नहीं रखना चाहती।
गुफरान घात लगाकर छात्रा के लौटने का इंतजार कर रहा था। जब उसने छात्रा पर हमला किया तो कार में मौजूद उसका दोस्त घबराकर भाग गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया। कार भी जब्त कर ली।












Click it and Unblock the Notifications