Weather Update: एमपी में गर्मी से बेहाल लोग, जबलपुर में बदला स्कूलों का टाइम, पारा 40 डिग्री पार
मध्य प्रदेश में भी गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। महाकौशल, बुंदेलखंड, चंबल संभाग के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार हो गया हैं।

Weather Update People suffering from heat: पश्चिमी गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश के अधिकांश संभाग दिन तप रहे हैं। देश के टॉप 10 गर्म शहरों में एमपी के शहर भी शामिल हो गए हैं। खजुराहों-नौगांव में तो दिन के वक्त लू जैसे थपेड़े महसूस होने लगे है। ज्यादा मुसीबत स्कूली बच्चों की हैं।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए जबलपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव कर दिया हैं। सिर्फ सुबह की पाली में ही स्कूलों का संचालन करने के निर्देश जारी कर दिए गए। सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही स्कूल खुलेंगे।

जबलपुर कलेक्टर सौरव कुमार सुमन का कहना है कि स्कूली बच्चों की सेहत के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। बीते एक सप्ताह में जिले में लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इसका ख्याल रखा जा रहा हैं।
मौसम विभाग प्रभारी बीजू जॉन जैकब ने बताया कि सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 3 से 4 किमी की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल रही है।

प्रदेश के अन्य संभाग में भी गर्मी की तपन लोगों को हलाकान किए हैं। विशेषकर बुंदेलखंड के नौगांव, छतरपुर, खजुराहों सबसे ज्यादा गर्म है। यहां दिन के वाहन से आने-जाने वाले लोगों को गर्मी लू के थपेड़ों जैसा अहसास करा रही हैं।
मालवा-चंबल अंचल में भी गर्मी का यही हाल है। शिवपुरी, मुरैना, बुरहानपुर, इंदौर, भोपाल, सागर में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया हैं। रात के वक्त भी अब कूलर एसी की जरुरत पड़ने लगी है। बढ़ती गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा हैं।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते दिनों में तापमान में एकदम से इजाफा हुआ है। हालांकि अब चार दिन 22 अप्रैल तक मौसम परिवर्तित होगा। बादलों की वजह से तापमान में कुछ गिरावट आएगी, लेकिन उसके बाद फिर पारा उछाल मारेगा।
ये भी पढ़े- Heatwave in Gujarat: गर्मी ने दिखाना शुरू किया प्रचंड रूप, 40 डिग्री से ज्यादा हुआ तापमान












Click it and Unblock the Notifications