Heatwave in Gujarat: गर्मी ने दिखाना शुरू किया प्रचंड रूप, 40 डिग्री से ज्यादा हुआ तापमान
गुजरात के कई इलाकों में तापमान बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। वहीं, जू के जानवर भी गर्मी में पानी का सहारा तकते नजर आए।

अप्रैल के महीने में ही लोगों को गर्मी इस कदर सताने लगी कि हर कोई छाता, स्टॉल या कैप का सहारा लेकर चल रहा है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद और अमरेली 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ काफी गर्म स्थान रहे। इसके साथ ही राज्य की राजधानी गांधीनगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम की मार से सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी परेशान होते हैं। ऐसा ही एक नजारा अहमदाबाद के कांकरिया चिड़ियाघर में भी देखने को मिला, जहां एक सफेद बाघिन गर्मी से परेशान होकर पानी पीकर अपनी प्यास बुझाती नजर आ रही है।
अगर गुजरात में क्षेत्रीय तापमान की बात करें तो सुरेंद्रनगर में 40 डिग्री से भी ज्यादा तापमान था। जबकि आईएमडी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम राजस्थान और पड़ोस में चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भी मौसम में कुछ ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। इसके साथ ही राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं भी यहां के तापमान में बृद्धि करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Heatwave in Delhi: बस 2 दिन और भीषण गर्मी, दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से होगी झमाझम बारिश












Click it and Unblock the Notifications