Jabalpur: निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, मलबे में दबे दो मजदूर, निर्माण कार्य की जांच के निर्देश
जबलपुर, 23 अगस्त: सरकारी निर्माण कार्यों की क्वालिटी पर हमेशा ही सवाल उठते रहे है । एमपी के जबलपुर में निर्माणाधीन एक सरकारी स्कूल की दूसरी मंजिल का बना छज्जा ढह गया। वहां काम कर रहे दो मजदूर छज्जे समेत नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें पहुँची है। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शहर के घमापुर इलाके में तीन मंजिला सरकारी स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है।इसकी दो मंजिल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और तीसरी मंजिल का निर्माण जारी है। मंगलवार को जब मजदूर निर्माण कार्य में जुटे थे, तभी दूसरी मंजिल का छज्जा भरभराकर गिर गया। इस छज्जे पर चढ़े दो मजदूर भी गिरकर मलबे में दब गए। घटना की खबर प्रशासन को लगी तो राहत बचाव के लिए टीम पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना में घायल दोनों मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकारी स्कूल में हुई इस घटना की जानकारी लगते ही मौके एसडीएम समेत कई अधिकारी भी पहुंचे। जिस ठेकेदार को स्कूल निर्माण का ठेका मिला है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो मंजिल निर्माण होने के बाद इसकी अधिकांश पेमेंट भी हो चुकी है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठ रहे है। अधिकारियों का कहना है कि छज्जा कैसे गिरा और मजदूरों की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इस संबंध में जांच की जा रही है। घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सूत्र बताते है कि यहाँ का ठेका पूर्व मंत्री के एक बेहद करीबी व्यक्ति को मिला है। वही मौके पर पहुंचे अधिकारियों को मजदूरों की सुरक्षा से संबंधित कोई भी इंतजाम नहीं मिले।
ये भी पढ़े-ओवर फ्लो तालाब से जब लुटने लगी मछलियां, क्योकि यहां हो रही थी...












Click it and Unblock the Notifications