ओवर फ्लो तालाब से जब लुटने लगी मछलियां, क्योकि यहां हो रही थी...
जबलपुर, 22 अगस्त: एमपी के कई इलाकों में भारी बारिश जहां लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं, तो वही कुछ लोगों के लिए झरने और ओवर फ्लो तालाब सैल्फी प्वाइंट बन गए हैं। इसके अलावा मछुआरों के लिए ऐसी जगह लॉटरी लगने से कम नहीं लग रही हैं। जबलपुर का गोकलपुर तालाब जब ओवर फ्लो हुआ तो कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई। तेज बहते तालाब से मछलियों लुटने लगी।

बारिश से ओवर फ्लो हुए तालाब का नजारा
एमपी के जबलपुर में रांझी इलाके में गोकलपुर तालाब है। बारिश के मौसम में कम ही होता है कि जब इसकी स्थिति ओवर फ्लो होने की बने। लेकिन इस बार बीते रविवार को लगातार हुई मूसलाधार बारिश की वजह से लबालब हो गया। इसकी खबर लगते ही कुछ लोग यहां सैल्फी लेते हुए तालाब का वीडियो बनाने लगे।

मछुआरों में मची मछलियों की लूट
तालाब ओवर फ्लो होने की खबर मछुआरों को भी लगी। एक एक करके तालाब की मेड़ में मछुआरों का हुजूम लग गया। मछुआरों ने तेज बहाव में साथ लेकर आए जाल को बिछाया, ताकि पानी के साथ बहकर आ रही मछलियां उसमें फंस जाए। करीब दो सौ मीटर लंबे इस तालाब में जिस जगह से पानी में बहकर ज्यादा मछलियां आ रही थी, वहां मछलियों की लूट जैसी स्थिति बन गई। इस दृश्य को एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने पहुंचकर मछुआरो को खदेड़ा
इस तालाब में पानी के तेज बहाव में उतरकर मछलियां लूट रहे लोगों की जानकारी पुलिस प्रशासन को लगी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो इन मछुआरों को समझाइश दी गई कि भारी बारिश के बीच उनकी यह हरकत बड़े खतरे में डाल सकती हैं। लेकिन मछुआरों के लिए तो यह दिन लॉटरी लगने से कम नहीं था। काफी देर समझाइश के बाबजूद जब यह नहीं माने तो पुलिस ने इस जगह से हटाकर इन्हें खदेड़ना पड़ा।

52 ताल तलैयों से मशहूर यह शहर
जबलपुर शहर 52 ताल-तलैयों के नाम से फेमस हैं। गोंडवाना काल में रानी दुर्गावती ने इन तालाबों का निर्माण कराया था। अतीत के झरोखों की यादों में अब गिनती के ही तालाब बचे हैं। उनमे से यह गोकलपुर तालाब भी है। इन तालाबों की ओवर फ्लो होने की स्थिति तभी बनती है जब मूसलाधार कई घंटे बारिश हो। बाकी दिनों में मछुआरें इन तालाबों में तार या जाल डालकर मछलियां पकड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications