Jabalpur ITI टीचर का रुपए लेते Video Viral, छात्रों ने रिश्वत लेने के लगाए आरोप, जांच के आदेश
एमपी जबलपुर के सरकारी आईटीआई के एक टीचर का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा हैं। स्टूडेंट्स ने पास करने के एवज में रिश्वत का आरोप लगाया है। वहीं प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं।

Video Viral: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सरकारी आईटीआई के एक टीचर का पैसे लेते वीडियो वायरल हो रहा हैं। छात्रों ने पास कराने के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया हैं, तो वहीं आरोपी शिक्षक ने सफाई दी है कि वह पैसे उधारी के थे। मामले ने जब तूल पकड़ा तो संसथान के प्रिंसिपल ने जांच के आदेश दिए है। वायरल वीडियो में टीचर से छात्र कम पैसे होने पर भी मामला निबटाने की गुहार लगा रहे हैं।

जबलपुर के सरकारी आईटीआई के सर्वेयर विभाग में पदस्थ ट्रेनिंग आफीसर आर के द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रों से पैसे लेते हुए जब उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो हड़कंप मच गया। माढ़ोताल स्थित आईटीआई के कुछ छात्रों ने टीचर पर आरोप लगाया है कि छात्रों को पास करने के एवज में रुपए लिए जा रहे हैं। इस तरह के हालात काफी समय से है, लेकिन कोई सबूत न होने की वजह से शिक्षक बच जाते थे। वायरल वीडियो सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक ने अपनी सफाई में इस कृत्य को साजिश बताया है।
आर के द्विवेदी का कहना है कि संस्थान में कई गरीब तबके छात्र-छात्रा पढ़ते हैं। कई बार उन्हें पैसों की जरुरत होती है, तो उन्होंने दिए थे। वही उधारी के पैसे जब वापस किए गए, शरारती कुछ छात्राओं ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। वहीं जब यह मामला गर्माया तो प्रिंसिपल सुनील लालवत्स ने जांच की बात कही है। उनका कहना है कि जिस शिक्षक पर रुपए लेने के आरोप लगे, उन्हें किन छात्रों ने पैसे दिए इसका पता लगाया जा रहा हैं। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। कुछ छात्राओं ने संस्थान के अन्य विभाग में भी पैसे लेकर पास करने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष रूप से जांच नहीं हुई तो वे भोपाल मुख्यालय तक शिकायत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications