Jabalpur News: जबलपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंडला में भी नई सड़कों की सौगात

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मप्र में करोड़ों की 13 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करने जबलपुर पहुंचे। यहां डुमना एयरपोर्ट पर उनका आगमन हुआ। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक समेत भाजपा विधायकों और नेताओं ने उनकी अगुवाई की। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद गडकरी को मंडला और जबलपुर के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके कुछ देर बाद वह हेलीकाप्टर से सीएम शिवराज सिंह के साथ मंडला के लिए रवाना हो गए।

nitin gadkari

मंडला संसदीय क्षेत्र में 1261 करोड़ की 5 सड़क परियोजनाए तैयार की गई है। जिसमें नेशनल हाईवे क्रमांक 30 का मंडला-जबलपुर का निर्माणाधीन मार्ग भी शामिल है। इसके अलावा क्षेत्र को अन्य जिलों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों की रंगत भी बदली जाएगी। सड़कों के चौड़ीकरण के साथ पुल-पुलियों का निर्माण भी प्रोजेक्ट में शामिल है। मंडला में सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गडकरी दोपहर को जबलपुर पहुंचेंगे। जहां 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम है। आयोजन को लेकर दोनों ही जगहों पर विशेष तैयारियां की गई, यह सौगात आने वाले चुनाव के मद्देनजर बड़ी अहम् मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+