Jabalpur News: स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कार्य सितंबर तक पूरा करने अल्टीमेटम, जबलपुर कलेक्टर ने लिया जायजा
Jabalpur News: स्मार्ट सिटी बनने वाले शहरों में शामिल एमपी के जबलपुर में भी तेजी से निर्माण विकास कार्य हो रहे हैं। कई परियोजनाओं के कार्य पूर्ण हो गए है, तो कुछ का कार्य जारी हैं। कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने सितंबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा घण्टाघर के समीप बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर, रानीताल में तालाब के सौदर्यीकरण और भँवरताल में निर्माणाधीन मल्टी लेबल पार्किंग के कार्यो का जायजा लिया।
कलेक्टर ने सभी परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा बताया कि घंटाघर के समीप बनाए जा रहे कन्वेंशन सेन्टर संस्कारधानी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और इससे एक और नागरिकों को व्यापक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के लिए आय का एक बड़ा साधन भी बनेगा।

इसी प्रकार रानीताल में तालाब के सौन्दर्यीकरण के साथ शहर के नागरिकों को सुन्दर तालाब की सौगात के साथ-साथ भॅंवरताल में नागरिकों व्यापारियों को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से वाहन पार्किंग की सुविधा मल्टीलेविल पार्किंग की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी। इस मौके पर निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े, स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. चन्द्रप्रताप गोहल भी मौजूद थे।
कलेक्टर और सह चेयरमेन जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक भी हुई। जिसमें निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रजेन्टेशन के माध्यम से चेयरमेन के समक्ष प्रस्तुत की गई। बैठक में भारत सरकार के भारतीय खाद्य संस्था एवं मानक प्राधिकरण विभाग द्वारा चलाये जा रहे ईट राइट इंडिया चैलेंज अभियान की भी समीक्षा की गई। जिसमें जबलपुर को उक्त अभियान में दिये गये विभिन्न घटकों के लक्ष्यों को समय सीमा में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिये निर्देशित किया गया। अभियान में जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य विभाग को उनसे संबंधित घटकों पर सभी मानकों अनुसार कार्य विभाजन कर क्रियान्वयन करने के लिये निर्देश प्रदान किये।












Click it and Unblock the Notifications