Jabalpur News: शादी का सामान लेने निकले थे परिवार के 7 सदस्य, 5 बच्चों की मौत, वजह क्या पता चली?
Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार गांव के ही धर्मेन्द्र ठाकुर की बहन की शादी होने के कारण धर्मेंद्र ट्रैक्टर लेकर शादी का सामान लेने निकला था। इस दौरान उसने गांव के बच्चों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बिठा लिया था।

गांव से कुछ दूर जाते ही तेज गति से चलाने की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
जानकारी मुताबिक गांव के धर्मेंद्र ठाकुर के घर में उसकी बहन की शादी थी और सोमवार शाम को बारात आनी थी। ग्रामीण और घर के लोग शादी के कार्यक्रम में लगे थे और मंगल गीत गाए जा रहे थे।इस दौरान शादी का कुछ सामान लेने धर्मेंद्र ठाकुर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर निकले और वो महज 500 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर दुल्हन के भाई सहित पांच बच्चों की मौत हो गई।
जानकारी मिलने के बाद चरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचाया वहीं घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।
मरने वालों के नाम अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष, लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष इस हादसे में घायल होने वालों में दलपत पिता निरंजन गौंड उम्र 12 वर्ष, धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष, देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष, राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष, विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष शामिल हैं।
जबलपुर एसएसपी सूर्यकांत शर्मा के जानकारी मुताबिक सोमवार सुबह 11 बजे के बाद धर्मेंद्र नाम का युवक तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर ले जा रहा था इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबने से पांच बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मामले में मार्ग कायम कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है और घायलों का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications