जबलपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बने कमलेश अग्रवाल, बीजेपी ने की घोषणा, विपक्ष की दिखाएंगे ताकत
जबलपुर, 02 सितंबर: जबलपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कमलेश अग्रवाल के नाम पर आखिरकार संगठन ने मुहर लगा ही दी। रविवार की शाम बीजेपी ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी। इससे पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, हालाँकि प्रबल दावेदारों में कलेश अग्रवाल का ही नाम था। कमलेश तीन के पार्षद के अलावा पूर्ववर्ती बीजेपी सत्ता में एमआईसी मेंबर भी रह चुके है।

जबलपुर नगर निगम में विपक्ष की भूमिका में नेता कमलेश अग्रवाल ही नजर आएंगे। नगर निगम में महापौर की कुर्सी गंवाने के बाद से ही बीजेपी पार्षदों के खेमे से नेतृत्व को लेकर सस्पेंस बरक़रार था। जिस पर रविवार को विराम लग गया। प्रदेश संगठन की ओर कमेलश के नाम पर मुहर लगा दी गई। जिसकी देर शाम नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने पुष्टि की। 79 वार्डों में 44 पार्षद बीजेपी के है। जिसमें इस पद को लेकर ऐसा कोई और दूसरा चेहरा नहीं था, जो नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सदन में सत्तापक्ष का मुकाबला कर सकें। अंततः कमेलश को ही चुना गया। इस बार नगर नगर सदन में कांग्रेस के महापौर के अलावा 26 पार्षद ही है। सदन में अध्यक्ष बीजेपी के रिंकू बिज है। पिछले दिनों धारा 30 के तहत आहूत नगर निगम सदन की बैठक बगैर नेताप्रतिपक्ष के संपन्न हुई थी।

तीन के पार्षद और एमआईसी मेंबर भी रहे कमेलश
कमलेश अग्रवाल, बीजेपी की पूर्व महापौर सुशीला सिंह फिर स्वाती सदानंद गोडबोले के कार्यकाल में एमआईसी मेंबर रह चुके। इस बार नगर निगम के चुनाव में महापौर उम्मीदवार के रूप में प्रबल दावेदार भी थे। लेकिन अंतिम मौके पर पार्टी ने डॉ. जितेन्द्र जामदार को टिकट दिया था। बाद में पार्षदों के टिकट वितरण में कमलेश जिस वार्ड से चुनाव लड़ते आए, उन्हें टिकट दिया ही नहीं गया। बाद में पार्टी ने भूल सुधारते हुए उन्हें शहर के दूसरे वार्ड (अग्रसेन वार्ड) से टिकट दिया। वार्ड बदलने के बाद भी कमलेश ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications