Jabalpur News: रील बनाने की शौक ने ली दो छात्रों की जान, जबलपुर के तिलवाड़ा पुल से लगाई छलांग
MP News: जबलपुर में रील बनाने के शौक ने दो छात्रों की जान ले ली। दोपहर 1 बजे दोनों स्टूडेंट्स वीडियो बनाते हुए पुराने तिलवारा पुल से नर्मदा में कूदे, लेकिन बाहर नहीं आ पाए। डूबने से उनकी मौत हो गई। नाविकों ने दोनों छात्रों के शवों को बाहर निकालकर तिलवारा पुलिस को सूचना दी।
छात्रों के नाम नीरज चक्रवर्ती और अंकुर गोस्वामी बताए गए हैं। दोनों शहर के नमन बिहार और शांति नगर के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक छात्रों के परिजन को भी घटना की जानकारी दे दी है।

रील बनाने के लिए तीन दोस्त पहुंचे थे तिलवारा पुल
रविवार को दोपहर रील बनाने के लिए नमन बिहार और शांति नगर में रहने वाले तीन दोस्त पुराने तिलवारा पुल पहुंचे थे। यहां दो दोस्तों ने नर्मदा में छलांग लगाई। एक दोस्त वीडियो रील बना रहा था। रील के लिए नर्मदा में कूदने वाले दोनों छात्रों ने पुल से नर्मदा में कूद दिया। दोस्तों ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो वहां मौजूद नाविकों ने नर्मदा नदी में उतरकर युवकों को निकाला। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक अंकुर के भाई विजय गोस्वामी ने बताया कि शांति नगर के रहने वाले अनुराग, अंकुर और नीरज बाइक से पुराने तिलवारा पुल पहुंचे थे। ये सभी पुल पर घूमकर-घूमकर इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे। अचानक ही नीरज ने अपने दोस्तों से कहा कि मैं यहां से छलांग लगा रहा हूं। तुम लोग वीडियो बनाना, इसके बाद नीरज पुल से नर्मदा नदी में कूद गया।
दोस्तों को लगा कि इससे तैरते बनता हैं। काफी देर तक जब नीरज पानी से नहीं निकला तो साथी लोग तलाश करने लगे। इस बीच पता चला कि नीरज का साथी अंकुर भी गायब हैं। जिसके बाद नदी से दोनों को निकाला गया।
लोगों ने की पुराने पुल पर जाली लगाने की मांग
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय घटना हुई उस दौरान वहां पर प्रशासन की तरफ से तैनात किए गए गोताखोर नहीं थे। लिहाजा ऐसे में स्थानीय नाविकों ने ही नर्मदा नदी में उतरकर दोनों युवाओं को निकाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से पुराना पुल बंद हुआ है तब से यहां पर युवाओं की हमेशा भीड़ लगी रहती है। सुबह से शाम तक यहां पर सैकड़ों युवा आकर न सिर्फ छलांग लगते हैं बल्कि रील भी बनाते हैं। रविवार को भी जो घटनाक्रम हुआ है, वह इसी का उदाहरण है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन को पुराने पुल के आसपास जाली लगवाकर इसे बंद करवाना चाहिए।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications