MP में सर्दी का सितम, जबलपुर में सुबह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल, हाफ ईयरली एग्जाम की टाइमिंग भी बदली
मध्य प्रदेश भी शीतलहर की चपेट में है। अधिकांश शहरों में तापमान 5 से 7 डिग्री पर पहुंच गया है। जिसके मद्देनजर स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन के आदेश का सरकारी निजी सभी स्कूलों को पालन करना अनिवार्य होगा।

Strong cold in MP:बर्फीली हवाओं से कांप रहे मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा गिरकर 5 से 7 डिग्री पहुंच गया हैं। जिससे सबसे ज्यादा आफत स्कूली बच्चों को हो रही रही थी। सुबह की पाली में लगने वाले जबलपुर समेत कई शहरों के स्कूल लगने की टाइमिंग बदलने के आदेश जारी किए गए हैं। जबलपुर में सुबह की पाली में लगने वाले स्कूल सुबह नौ बजे या उसके बाद खुलेंगे। वहीं सरकारी स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।

Recommended Video
पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में तापमान में ज्यादा गिरावट होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। लगभग सभी संभाग ठिठुर रहे हैं। बुंदेलखंड, महाकौशल और चंबल के इलाकों में तो हाल बेहाल है। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर कई शहरों में सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों की टाइमिंग बदलने के निर्देश जारी किए गए। जबलपुर में सुबह की पाली में लगने वाले सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों को सुबह नौ बजे या उसके बाद संचालित करने कलेक्टर ने आदेश जारी किया हैं। हालांकि प्राइमरी क्लास के छोटे बच्चों की छुट्टी की अपेक्षा की जा रही थी। लेकिन प्रशासन ने फिलहाल अवकाश घोषित नहीं किया है। अभिभावक संगठनों ने 5 वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी की मांग की है।

इसके अलावा सरकारी स्कूलों में 2 जनवरी से हाफ ईयरली एग्जाम शुरू हो चुके है। सुबह और दोपहर की शिफ्ट में होने वाले एग्जाम के टाइम में भी बदलाव किया गया हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा हैं। 9वीं से 12 वीं तक परीक्षाओं का समय बदला गया है। सुबह की शिफ्ट में 8 बजे से होने वाली परीक्षाएं 9 बजे और उसके बाद 11.15 बजे से होने वाले एग्जाम का समय बढ़ाकर दोपहर 1 बजे कर दिया गया हैं।
ये भी पढ़े-सर्द हवाओं, घने कोहरे ने किया नए साल का स्वागत, अब बढ़ेगी सर्दी
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू
Download











Click it and Unblock the Notifications