Jabalpur News: नगर निगम की अनिवार्य सेवाएं भी कर देंगे बंद, दर्ज केस से बौखलाए कर्मचारी संगठन

जबलपुर, 30 सितंबर: नगर निगम जबलपुर के कमर्चारियों के खिलाफ पिछले दिनों दर्ज हुई FIR को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब हड़ताली कर्मियों ने दशहरा जैसे त्यौहार में फायर ब्रिगेड और पेयजल जैसी अनिवार्य सेवा बंद करने की भी धमकी दी है। इस सिलसिले में तकनीकी अधिकारी कमर्चारी संघ समेत अन्य संगठनों ने संभागयुक्त और कलेक्टर से भी मुलाकात की। साथ ही अल्टीमेटम दिया है।

nnj

नगर निगम कमिश्नर और कर्मचारियों के बीच मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। हड़ताली कमर्चारी संगठनों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। तकनीकी अधिकारी कमर्चारी संघ के संरक्षक राम दुबे का कहना है कि करीब हफ़्ते भर गुजरने के बाबजूद प्रशासन ने दर्ज केस वापस नहीं लिया है। साथ निगम के सैकड़ों कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को भी निगम प्रशासन अनदेखी कर रहा है। प्रशासन को अंतिम मौका देते हुए निगम के हड़ताली कमर्चारी संगठनों ने संभागयुक्त और कलेक्टर से मुलाकात की। इनकी मांग है कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसे तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही अन्य मांगों पर विचार किया जाए।

jabalpur

जन सेवा अभियान के कार्यक्रम में मचा था उत्पात
पिछले दिनों मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के एक कार्यक्रम का हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध किया था। इसी दौरान आयोजन के पंडाल में रखी कुर्सियां भी फेंकी गई थी। साथ ही कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया। इस आधार पर निगम प्रशासन ने निगम के कुछ हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करा दी थी। वही इससे पहले नगर निगम में कमिश्नर ने विभागीय समीक्षा बैठक में कई कर्मचारियों और अधिकारियों को काम के प्रति जिम्मेदारी का ठीक ढंग से निर्वहन न करने वालों को सस्पेंड भी कर दिया गया था। बैठक में कमिश्नर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई थी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि कमिश्नर ने अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+