मध्य प्रदेश के जबलपुर में अफ्रीकी सैन्य अफसर की तलाश, कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का खतरा

जबलपुर, 29 नवंबर। कोरोना महामारी से निजात पाने की उम्मीदों के बीच अफ्रीका में कोविड-19 का नया वैरियंट ओमिक्रॉन मिलने से दुनियाभर की चिंता बढ़ गई। इससे भारत भी अछूता नहीं है। आलम यह है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला प्रशासन को अपने यहां प्रशिक्षण के लिए आई एक अफ्रीकी महिला सैन्य की तलाश करनी पड़ी है। 48 घंटे की मशक्कत के बाद उस महिला अफसर को ढूंढ लिया गया।

new variant Omicron of Corona

दरअसल, अफ्रीका के बोत्सवाना से 18 नवंबर को महिला सैन्य अफसर खूमो ओरीमेट सेलिन प्रशिक्षण के लिए जबलपुर पहुंची थीं। इस बीच अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमिक्रॉन मिलने की खबर सामने आई। इसके बाद जबलपुर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

जबलपुर जिला प्रशासन के शुरुआत में सूचना थी कि अफ्रीका से एक महिला जबलपुर आई हैं। कोरोना के नए वैरियंट के खतरे को देखते हुए उस महिला की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री तलाशनी थी। बाद में पता चला कि वो सैन्य अफसर है।

मीडिया से बातचीत में जबलपुर सीएमएचओ डॉ. रत्ननेश खुरारिया ने बताया कि सोमवार को महिला का पता चल गया है। वह अफ्रीकन आर्मी की अधिकारी हैं। जबलपुर में वह सैन्य प्रशिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आई है। उसको कोरोना के दोनों डोज लगे हैं और वह जबलपुर में प्रशिक्षण स्थल पर क्वारेंटीन हैं। उसकी सभी जांच हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+