Jabalpur News: आजादी के अमृत महोत्सव की तरह मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, मुख्य समारोह में शामिल होगी कई थीम
एमपी में आजादी के अमृत महोत्सव की तरह गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। जबलपुर में इसकी अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर ने बैठक में संभी विभागों को अलग-अलग थीम पर तैयारियां शुरू करने कहा है।

Republic Day will be celebrated like Amrit Mahotsav:देश की आजादी के अमृत महोत्सव सेलिब्रेशन की तर्ज पर इस बार गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होगा। यह पहले मौका है 26 जनवरी आयोजन की लगभग एक महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में इस बार मुख्य समारोह का स्थल भी बदल दिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि सभी विभाग अभी से दीपावली की तरह गणतंत्र दिवस के लिए सरकारी भवन सजाना शुरू कर दें। सभी को अपनी-अपनी थीम बताने भी कहा गया हैं।

Recommended Video

नया साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। पहली जनवरी को नए साल के स्वागत के साथ कैलेण्डर के इस माह में राष्ट्रीय पर्व की तारीख 26 जनवरी पर सभी की निगाह होती है। जिसकी तैयारियां जनवरी सामान्य तौर पर दूसरे हफ़्ते से ही देखी जाती थी। लेकिन इस बार आयोजन को आजादी के अमृत महोत्सव की तर्ज पर मनाने अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में इस बार मुख्य समारोह बेहद ख़ास होने वाला है। इसके लिए स्थल भी बदल दिया गया है। मुख्य आयोजन शहर के गैरिसन ग्राउंड में होगा। जिसका फैसला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया।

आयोजन को बेहतर बनाने सभी विभाग के अफसरों को अभी से जरुरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड राज्य स्तरीय रहे, इसकी अभी से तैयारियां शुरू करने कहा गया है। कलेक्टर ने कहा है कि दीपावली की तरह अभी से सरकारी प्रमुख इमारतें और सांस्कृतिक ऐतिहासिक महत्त्व वाले स्थल सजाना शुरू कर दिए जाए। राष्ट्रीय स्तर की झांकियों संदेश वाहक रहे। इस बात का ख्याल रखा जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने आयोजन स्थल में सभी व्यवस्थाएं करने अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। स्टेडियम में निर्माणकार्य जारी है, लिहाजा इस बार जगह परिवर्तित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications