Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा से प्रभावित हुई रजिया बी, धर्म बदलकर बनी नंदनी

अयोध्या में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में स्थापित हो चुके हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भगवान राम की भक्ति का अनुपम उदाहरण पेश किया है।

जबलपुर की रहने वाली मुस्लिम महिला रजिया बी ने हिंदू धर्म अपनाकर नंदिनी ठाकुर नाम रख लिया है। रजिया का कहना है कि, कुछ दिन पहले उसे सपने में भगवान श्री राम के दर्शन हुए थे, जिसके बाद उसने यह फैसला लिया।

Jabalpur

कुछ ऐसा है मामला

जबलपुर की रहने वाली रजिया बी ने जबलपुर के ही कैंट स्थित मंदिर में विधि विधान के साथ हिंदू धर्म अपनाया, और मंत्र उच्चार के बीच भगवान की पूजा अर्चना की, वहीं पूजा अर्चना के बाद मंदिर के महंत ने रजिया बी को नंदिनी ठाकुर का नाम दिया है। नंदनी ठाकुर ने बताया कि, उनके पति भी उनके इस निर्णय से सहमत हैं, और जल्द ही वह भी बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपनाएंगे। नंदनी बताती है कि, मुस्लिम से हिंदू बनने में हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनकी काफी मदद की, कुछ दिन पहले एक युवती ने भी हिंदू धर्म अपनाया था, जिससे प्रभावित होकर रजिया बी ने नंदनी बनने का फैसला लिया।

प्राण प्रतिष्ठा से हुई प्रभावित

रजिया बी का कहना है कि, अयोध्या में जो राम मंदिर की स्थापना हुई है, भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, उसके बाद देशभर में सनातन के लहर चली है। यही कारण है कि, अब मैं भी हिंदू धर्म अपनाना चाहती हूं। रजिया बी का कहना है की, बचपन से ही उनकी सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था रही है। शादी के बाद जब उन्होंने यह बात अपने पति को बताई तो पति ने भी उनका सहयोग किया, जिसके चलते अब वह रजिया बाई से नंदनी बन गई है। जल्द ही उनके पति और बच्चे भी अब धर्म बदलकर सनातन संस्कृति को अपनाएंगे।

ये भी पढ़े- Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर जगमगाई महाकाल नगरी, 1 लाख दीपों से हुई रोशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+