ब्रिक्स पार्लियामेंट बोर्ड कांफ्रेंस में शामिल हुई राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मीक, जबलपुर का बढ़ा गौरव

Rajya Sabha MP Sumitra Valmik: मध्य प्रदेश जबलपुर की रहने वाली राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के नाम एक और उपलब्धि हासिल हुई हैं। ब्रिक्स पार्लियामेंट बोर्ड की कॉन्फ्रेंस के लिए उनके नाम का चयन हुआ था। जिसके लिए वह अफ्रीका गई और कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्त्व किया। 3 अक्टूबर को उनकी वापसी हो रही हैं।

बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में भारत के तीन सदस्यीय संसदीय दल एक कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया था। अफ्रीका मुक्त व्यापार समझौते के त्वरित कार्यान्वयन में ब्रिक्स और अफ्रीका साझेदारी को गहरा करने के संबंध विषयक कॉन्फ्रेंस रही।

Rajya-Sabha-MP-Sumitra-Valmik-attends-BRICS-jabalpur

भारत के तीन सदस्यीय संसदीय दल के साथ राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक भी शामिल हुई । राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, राज्यसभा के उपसभापति हरवंश नारायण सिंह एवं लोकसभा से एक सांसद इस व्रिक्स पार्लियामेंट वोर्ड की कांफ्रेंस में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि दिनाॅक 03 अक्टूवर 2023 को गोंडवाना एक्सप्रेस से दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग से दिल्ली होते हुए जबलपुर वापस लौटेंगी।

इस विदेश यात्रा से जबलपुर में बाल्मीक के समर्थक बेहद उत्साहित हैं। राज्य सभा सांसद बनने के बाद सुमित्रा बाल्मीक के लिए ये पहला मौका था, जब विदेश में किसी बड़ी कॉन्फ्रेंस के लिए उनके नाम का चयन हुआ। कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+