जबलपुर रेल मंडल के ट्रैक पर पटरी चोरों का साया, आरोपी अरेस्ट, सरगना की तलाश
जिस ट्रैक पर हजारों यात्रियों को लेकर ट्रेन दौड़ती हैं। उस पर शातिर चोरों की नजर हैं। इसका खुलासा जबलपुर जीआरपी के हत्थे चढ़े एक चोर हुआ।

Rail Track thieves: जबलपुर में आरपीएफ ने ऐसे चोर को पकड़ा है, जो रेल ट्रैक से निकली पुरानी पटरियां चुराता था। आरोपी की निशानदेही पर करीब दो टन वजनी चोरी की पटरियां बरामद हुई। जिसे उसकी गैंग कबाड़ियों को बेच देती। इस मामले में जीआरपी द्वारा की गई शुरुआत जांच में यह बात भी सामने आई है कि रेलवे का ठेकदार और इंजीनियर गैंग के साथ मिलकर ऐसी घटना को अंजाम दे रहे है। फिलहाल इस मामले में गहराई से पड़ताल जारी हैं।

दरअसल कुछ समय पहले शहपुरा-भिटौनी स्टेशन क्षेत्र में रेल ट्रैक किनारे की पटरियां गायब हुई। इसके बाद उसी रूट पर और भी जगह चोरी की वारदात हुई। इस मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को कुछ अहम् सुराग हाथ लगे। जिसके बाद एक शख्स को अरेस्ट किया गया। आरोपी के कब्जे से ट्रक भरकर रखी करीब दो टन की पटरियां बरामद हुई हैं। जिसे चोर गैंग बेचने में फिराक थी। रेल ट्रैक की सुरक्षा से जुड़े इस मामले की खबर से जबलपुर मंडल में हड़कंप मचा हुआ है।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मोहम्मद इरफान मंसूरी की माने तो भारी भरकम पटरियों को चुराना किसी एक चोर के बस की बात नहीं हैं। इस कारगुजारी में बड़े स्तर पर गिरोह काम कर रहा हैं। जिसके बारे में गहराई से तस्दीक की जा रही हैं। मंसूरी को जो इनपुट मिले उसमें रेलवे के कुछ इंजीनयर और ठेकदार की मिलीभगत भी सामने आई हैं। हालाँकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि जिस ट्रैक एक पास से पुरानी पटरियां चोरी हुई। इसके बारे में संबंधित इंजीनियर ने न तो चोरी की रिपोर्ट लिखाई और न ही अपने विभाग को किसी तरह की कोई सूचना दी। वही पटरी चुराने वाले ऐसे चोर यदि रेल ट्रैक को निशाना बनाने लगे, तो बड़ी घटना होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपी के पकड़े जाने के बाद मास्टर माइंड की तलाश भी की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications