Jabalpur News: महिला से गंदा काम करने वाले नेताजी की पुलिस को तलाश, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप, केस दर्ज
Jabalpur News: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के नेताओं के पुराने मामले उनकी साख पर बट्टा लगाने तैयार हैं। जबलपुर में एक बड़ी पार्टी से जुड़ा एक नेता का ऐसा ही काण्ड सामने आया हैं। जिसके खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया हैं।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं। यहां यूनिवर्सिटी के नजदीक रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने संदीप गौड़ नाम के शख्स पर दुष्कर्म समेत ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाएं हैं। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक दो साल पहले उसके साथ यह कृत्य हुआ था।
पुलिस में दर्ज हुए केस के मुताबिक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि संदीप गौंड़ एक बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हैं। जब उसके साथ घटना हुए तब वह उस पार्टी में मंडल अध्यक्ष रहा। अपने प्रभाव का इस्तेमाल और चिकनी-चुपड़ी बाते करते हुए उसने दोस्ती की। महिला भी उसी पार्टी की कार्यकर्ता है। इसलिए मेलजोल बढ़ा तो उसने एक दफा जन्मदिन पर घर पर अकेले बुलाया।

आरोप है कि 26 जुलाई 2021 को जब वह संदीप के घर पहुंची तो उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। फिर रात भर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में महिला ने जब संदीप का विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा। चूंकि संदीप क्षेत्रीय विधायक से भी नजदीकियां रखता था और लोकलाज की वजह से उसने उस वक्त कही कोई शिकायत नहीं की।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद संदीप उसके घर भी पहुंचा और ब्लैकमेलिंग भी की। इधर एसपी टीके विद्यार्थी का कहना है कि महिला की प्रकरण दर्ज कर आरोपी नेता की तलाश शुरू कर दी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं संदीप जिस राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है, उस पार्टी के नेताओं में हड़कंप मचा हैं।












Click it and Unblock the Notifications