Jabalpur में 100 करोड़ की लागत से वीरांगना रानी दुर्गावती का ऐसा बनेगा स्मारक, पीएम मोदी ने रखी आधारशिला
PM Modi will visit Jabalpur: देश के लिए मर मिटने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात दे रहें हैं। रानी की यादों को समेटे मदनमहल किला स्थल पर भव्य स्मारक बनाने का सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया था।
जिसकी आधारशिला रखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गवाह बने। लगभग सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस भव्य स्मारक में दुर्गावती की यादों से जुड़ी स्मृतियां संजोई जाएगी। मुग़लकाल के वक्त युद्ध से जुड़े प्रसंगों को चित्र-प्रदर्शनी के रूप में दर्शाया जाएगा।

स्मारक की तस्वीरें भी जारी कर दी गई हैं। जिसमें रानी दुर्गावती की 52 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित होगी। प्राक्रतिक सौन्दर्य के साथ मदनमहल के पत्थरों के बीच यह स्मारक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। मोदी के जबलपुर आगमन पर 12 हजार 600 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।
बनने वाले रानी दुर्गावती स्मारक की ख़ास बातें
• प्रवेश के लिए केंद्रीय मार्ग होगा।
• दोनों ओर प्रकृति और पौराणिक महत्व को देखा जा सकेगा।
• आदिवासी जीवन और उसकी संस्कृति की झलक मिलेगी।
• आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शौर्य गाथा का प्रदर्शन होगा।
• वनस्पतियों और जीवों का डिस्प्ले भी दिखेगा।
• मुख्य प्रवेश द्वार स्थानीय कला से प्रेरित होगा।
• रानी दुर्गावती की जीवन गाथा को बताने लाइट एंड साउंड शो होगा।
• संग्रहालय में ओपन थिएटर भी बनाया जाएगा।
गोंड आदिवासियों के प्रेरणा पुंज ऐसे स्थल को संजोने की शिवराज सरकार की सोच ने विकास का नया अध्याय लिखा हैं। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भव्य स्मारक की सौगात से आदिवासी वर्ग भी बेहद खुश हैं। एसपीजी और पुलिस प्रशासन पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहा। एयरपोर्ट से लेकर गैरिसन ग्राउंड में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई।












Click it and Unblock the Notifications