Jabalpur News: अवैध रूप से यूरिया रखने वालों की शामत, सरकार की सख्ती के बाद जबलपुर में ताबड़तोड़ छापे, FIR

Jabalpur News: एमपी जबलपुर के ग्रीन सिटी माढ़ोताल स्थित एक रहवासी मकान में माढ़ोताल पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार कृषि विभाग ने छापा मारा। जहां बड़ी तादात में अवैध यूरिया का भण्डारण मिला। वैध दस्तावेज न होने पर आरोपी के खिलाफ केस कराया गया हैं। साथ ही 220 यूरिया की बोरी जब्त की गई हैं।

कृषि विभाग द्वारा कछियाना निवासी सर्वेश जैन के विरुद्ध माढ़ोताल थाने में उर्वरक नियंत्रण आदेश की धारा 7 एवं अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। साथ ही शहर के कुछ और इलाकों में भी छापे मारे गए। जहां गोदामों में ताले मिले।

People-keeping-urea-illegally-raids-conducted-in-Jabalpur-mp

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास रवि आम्रवंशी ने बताया कि माढ़ोताल पुलिस द्वारा ग्रीन सिटी माढ़ोताल स्थित यमुना प्रसाद केशरवानी के मकान में उर्वरक के अवैध भंडारण की सूचना कृषि विभाग को प्राप्त हुई थी । उन्होंने बताया कि सूचना पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक रश्मि परसाई के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई में मकान के एक कमरे में हिंदुस्तान उर्वरक लिमिटेड की 45 किलो ग्राम वजन की यूरिया की 160 बोरी अवैध रूप से रखी पाई गई । उन्होंने बताया कि इस रहवासी मकान के भूतल स्थित कमरे में यूरिया का अवैध भंडारण 996/बी कछियाना लार्डगंज निवासी सर्वेश जैन पिता बी के जैन द्वारा रखवाना पाया गया।

कार्रवाई के दौरान इस रहवासी मकान के सामने खड़े लोडिंग ऑटो क्रमांक एम पी 20 जीबी 6479 में भी चंबल फर्टिलाइजर कम्पनी की 45 किलोग्राम की यूरिया की 60 बोरी भी रखी पाई गई । प्रकरण में जाँच के दौरान सर्वेश जैन द्वारा बिना अनुमोदित प्रमाण पत्र के यूरिया का संग्रहण और विक्रय किया जाना पाया गया। इसी प्रकार लोडिंग ऑटो वाहन में रखी पाई गई यूरिया की 60 बोरी भी सर्वेश जैन द्वारा विक्रय हेतु बुलाई जाना प्रतीत हुई। अधिकारीयों ने बताया कि प्रकरण में अवैध रूप से संग्रहित पाई गई 220 बोरी यूरिया और लोडिंग ऑटो (एन्ट्रा वाहन) को जप्त कर माढ़ोताल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+