Manipur मुद्दे पर 'विपक्ष टाल रहा चर्चा, नहीं उठा पाएगा सिर, जबलपुर में पहली बार बोले मंत्री प्रह्लाद पटेल
Manipur issue: देशभर को हिलाकर रख देने वाले मणिपुर कांड पर पहली बार केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान सामने आया। जबलपुर में उन्होंने कहा कि जिस तरह के मणिपुर में हालात है। उससे निपटने के लिए संयम और सौहार्द्र की जरुरत हैं। लेकिन विपक्ष सियासत में मशगूल हैं।
मंत्री पटेल मणिपुर के प्रभारी भी रह चुके हैं। वहां की राजनीतिक और भौगोलिक परिस्थितियों को उन्होंने करीब से न सिर्फ देखा हैं, बल्कि गहराई से जाना भी हैं। प्रहलाद पटेल बोले कि मणिपुर का मामला बेहद ही संवेदनशील है और ऐसे विषय में राजनीति नहीं करना चाहिए।
संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के सवाल पर पटेल ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर चर्चा को टाल रहा हैं। उसे पता है कि यदि चर्चा हुई तो पूरा विपक्ष सिर नहीं उठा पाएगा। राजनीतिक उतावलेपन से दूर रहने की सलाह भी दी। बोले कि- सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है। हर स्तर पर चर्चा करने भी तैयार हैं। मणिपुर में जल्द शांति बहाल होना चाहिए।

प्रहलाद पटेल ने यह बयान जबलपुर के गुप्तेश्वर मंदिर में दिया। वे यहां सावन माह के चौथे सोमवार को यहां पूजन-अर्चन करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह तीन सोमवार निर्जला व्रत रखते हैं। बचपन की कुछ यादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर से से उनका बड़ा गहरा लगाव हैं। कॉलेज के समय से वह यहां आ रहे हैं। उन्होंने अपने गुरु का भी नाम लिया।
सोमवार को भी राज्य सभा में कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। हंगामे के बीच राज्य सभा की कार्यवाही भी स्थगित करना पड़ा। बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा, विपक्ष रोज मणिपुर पर चर्चा की बात करता है लेकिन रोज भागता है। दो बजे चर्चा के लिए कहा था और विपक्ष के लोगों ने भी चर्चा की मांग की थी, लेकिन विपक्ष का रुख चर्चा से भागने वाला नजर आया।












Click it and Unblock the Notifications