Jabalpur News: 'नो नाइट कल्चर', बेवजह 12 बजे के बाद दिखे तो पड़ेंगे डंडे, जबलपुर पुलिस का अभियान

Jabalpur Police: एमपी विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे है, पुलिस की कसावट बढ़ती जा रही हैं। जबलपुर में रात बारह बजे के बाद घर के बाहर मौज-मस्ती करने वालों की अब खैर नहीं। सीधे शब्दों में सड़क पर बेवजह नजर आने पर ऐसे लोगों को पुलिस अपने तरीके से सबक सिखाएगी।

जरुरत पड़ी तो पुलिस आपके खिलाफ केस दर्ज कर आपको जेल भी भिजवा सकती हैं। दरअसल आईजी उमेश जोगा ने अपने जोन के सभी एसपी को ताकीद कर दिया है कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आने वाले दिनों में अब लगातार कई त्यौहार हैं। इसके अलावा अगले तीन महीने चुनाव का मौसम गर्म रहेगा। इस दौरान कई बड़े वीआईपी भी शहर पहुंचेंगे। जिसके मद्देनजर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने की कवायद की जा रही हैं। न सिर्फ शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की नजर रहेगी।

No-night-culture-in-jabalpur-campaign

आम नागरिकों को भी किसी तरह की अड़चन न हो, पुलिस सबसे पहले यही प्राथमिकता हैं। जरा सी नरमी का फायदा उठाकर कई बार किसी शहर में ऐसे तत्वों का प्रवेश भी बढ़ जाता हैं, जो किसी बड़े अपराध की फिराक में रहते हैं। इसके अलावा रात के वक्त बेवजह घूमना कई घटनाओं की वजह भी बन सकता हैं।

आईजी उमेश जोगा ने अधीनस्थ अफसरों को अपने जिले में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर में इसकी शुरुआत भी हो गई। रात 12 बजे के बाद एसपी तुषारकान्त विधार्थी ने शहर के प्रमुख चौराहों पर चेक प्वाइंट लगाए। इस वक्त आने जाने वाले लोगों से गहन पूछताछ भी की गई। पहली बार तो लोगों के नाम पता नोट कर उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया। लेकिन आने वाले दिनों में लोगों की मुसीबत बढ़ सकती हैं। क्योकि एसपी का साफ़ कहना है कि जबलपुर न तो मेट्रो सिटी है और न ही यहाँ नाइट कल्चर हैं। लिहाजा कानून व्यवस्था का पालन कराना उनका कर्तव्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+