MP में कांग्रेस की सरकार में घर में घुसकर मंत्री को मारते थे नक्सली, बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

एमपी में विधानसभा का शीतकालीन सत्र भले ही खत्म हो गया, लेकिन सदन की चर्चा सियासी गलियारों में गरमाई हुई है। अब नेता दनादन ट्वीट कर रहे है। शिवराज सरकार के मंत्री कांग्रेस को हर तरीके जबाब दे रही है।

madhya pradesh

Home Minister Narottam Mishra:एमपी में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार होती हैं। इस बीच सत्ता पक्ष ने विपक्ष को पुराने दिन याद दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह को जबाब दिया कि उनकी पार्टी की सरकार में नक्सली मंत्रियों को घर में घुसकर मारते थे, आज बीजेपी सरकार नक्सलियों को घर में घुसकर मार रही है। ठोकिया से लेकर सिमी तक शिवराज सरकार ने सफाया किया। नरोत्तम ने कांग्रेस पर तंज भी कसा।

bhopal

मध्य प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र भले ही खत्म हो गया, लेकिन सदन के बहेतर हुई चर्चा की ट्वीटर हैंडिल पर बहार है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता दनादन मसालेदार बयानों के ट्वीट कर रहे हैं। ताकि पब्लिक भी वाकिफ हो सकें। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सदन की चर्चा के ट्वीट किए है। नरोत्तम ने अपने विभाग की कामयाबी की तुलना कांग्रेस सरकार से की। सदन में नेताप्रतिपक्ष के सवाल के पहले ही उन्होंने जबाब दे दिया। बोले कि कांग्रेस सरकार के वक्त एमपी में नक्सली घर में घुसकर मंत्री की हत्या कर देते थे। लेकिन शिवराज सरकार के राज में नक्सलियों को घर में घुसकर मारा जा रहा है। बीते दिनों हुई कार्रवाई को भी उन्होंने कोड किया। मिश्रा बोले कि सूबे में यह पहला मौका है जब सालभर में 6 नक्सली मारे गए है। उनसे AK-47 भी बरामद की गई।

Recommended Video

    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गीतकार मनोज मुंतशिर की जमकर तारीफ की
    shivraj

    प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए ठोकिया गिरोह और सिमी नेटवर्क भी उदहारण दिया। नरोत्तम बोले कि विंध्य से लेकर चंबल तक ठोकिया जैसे जितने डकैत गिरोह थे, उनको जड़ से उखाड़ फेंका गया है। मालवा में सिमी के आतंक को कुचलने का काम सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ने किया है। जब तब प्रदेश के जवानों के द्वारा हुई ऐसी कार्रवाई के वक्त कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आने पर भी गृहमंत्री ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों में कांग्रेस का नेता एक ट्वीट भी करता तो सुरक्षा जवानों की हौसला अफजाई होती। लेकिन किसी को भी यह करने की फुर्सत नहीं मिली।

    ये भी पढ़े-मदरसों के कोर्स में आपत्तिजनक कंटेंट, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- सरकार के पास पहुंची शिकायत, कराएंगे जांच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+