Jabalpur News: नागपुर की बीजेपी नेत्री सना खान केस, जबलपुर में मिस्ट्री से उठा पर्दा, ढाबा वाला पप्पू अरेस्ट

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर आकर गायब हुई नागपुर की बीजेपी नेत्री सना खान का 11 दिन बाद आखिरकार ढाबा वाला अमित साहू पकड़ गया। जिसने सना से कोर्ट मैरिज की थी। परिवार वालों का शक सही निकला और पप्पू साहू ने सना को मौत के घाट उतारने के बाद लाश नदी में फेंक दी।

बेहद रहस्यमयी मोड़ पर पहुंचने के बाद इस मामले के खुलासे के लिए जुटी पुलिस की 6 टीमों ने ढाबा संचालक अमित उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार कर लिया। अमित के नौकर समेत अन्य एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। जो वारदात में शामिल थे।

एसपी तुषारकांत विधार्थी के मुताबिक अमित की तलाश में भी दो टीमें लगी हुई थी। घरवालों के बयानों के आधार पर यह भी मालूम चला कि शायद अमित और सना का सोने चेन को लेकर विवाद हुआ। करीब दो तोले के चेन सना ने अमित को गिफ्ट की थी। वह अमित से अक्सर वीडियो कॉल पर बात करती थी। एक दिन फोन पर जब अमित के गले में चेन नजर नहीं आई तो दोनों के बीच फोन पर ही विवाद हुआ था।

Nagpur-s-missing-BJP-leader-Sana-Khan-case-jabalpur

इसके अलावा जबलपुर के कटंगी रोड स्थित झगरा गांव में अमित के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। यहां उसका पुस्तैनी घर हैं। आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि 3 अगस्त को वह गांव आया था। अपनी मौसी की तबियत का बहाना बनाकर उसने मां को मौसी के घर छोड़ा था। गांव के लोगों ने भी अमित को देखा था। अब तक डेढ़ से सौ से ज्यादा CCTV कैमरे के फुटेज तलाशे गए।

इसी दौरान पुलिस को अमित के बारे में कुछ इनपुट मिले फिर योजना बनाकर उसे दबोंच लिया गया। अब आरोपी अमित से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। जानने का यह प्रयास किया जाएगा कि उसने इस हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया? सना खान के बीच विवाद की एक और वजह सामने आई थी। जांच और बयानों के आधार पर दावा हैं कि सना ने अमित को एक सोने की चेन गिफ्ट की थी

उधर सना का भाई मोहसीन पहले ही इस घटना को हत्या करार दे चुका था। अमित का नौकर सागर से पकड़ा गया था। जिसने पप्पू की कार की डिग्गी में खून के निशान साफ करने की बात कबूल की थी। वहीं बीजेपी नेताओं ने अब इस पूरे मामले की CID जांच की मांग भी उठाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+