Honey Trap का हथियार बन गई थी नागपुर की बीजेपी नेत्री सना खान, जबलपुर में मर्डर के 20 दिन, कहां गई लाश?

Honey Trap: मध्य प्रदेश के जबलपुर में नागपुर की बीजेपी नेत्री सना खान का सनसनीखेज मर्डर ने अब एक और करवट ली हैं। ढाबा वाले कातिल पति अमित साहू के पकड़े जाने के बाद अब हनी ट्रैप का एंगल भी जुड़ गया हैं। जिससे यह केस अब हाईप्रोफाइल हो गया हैं।

नागपुर के मानकपुर थाने में सना की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। घर वालों ने 1 अगस्त को जबलपुर जाना बताया था। अगले दिन सुबह सना से उसकी मां ने आखिरी बार बात की फिर उसका कही सुराग नहीं लगा। 10 दिन बाद जब उसका पति अमित पकड़ा गया तो मर्डर का रहस्य खुला।

जबलपुर में ढाबा चलाने वाला अमित साहू उर्फ पप्पू ने सना खान से कोर्ट मैरिज की थी। बेहद शातिराना ढंग से सना को मौत के घाट उतारने के बाद कातिल पति ने सना की लाश हिरन नदी में फेंकना तो बताया, लेकिन 20 दिन बाद भी लाश का कही कोई सुराग नहीं।

Nagpur-s-BJP-leader-Sana-Khan-honey-trap-murdered-jabalpur

लेकिन मृतका की मां मेहरुननिशा ने नागपुर पुलिस के सामने कुछ सबूतों के साथ आरोपी अमित पर सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस के सामने आपत्तिजनक कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो पेश किए गए है, जिसके आधार पर सना के घर वालों ने 'हनी ट्रैप' करार दिया हैं। आरोप हैं कि अमित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान और दूसरे कई राज्यों में बड़े प्रभावशाली नेताओं और रईसों के पास सना खान को भेजने लगा था। फिर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग की जाती थी। करोड़ों रुपये कई लोगों से ऐंठे गए।

कई सबूतों के साथ सना की मां के इन आरोपों के आधार पर नागपुर पुलिस ने अमित और उसके सहयोगियों के खिलाफ कई और धाराएं बढ़ा दी हैं। खबर है कि हनी ट्रैप एंगल जुड़ने के बाद अमित के एक और साथी का पता चला, जो ग्राहकों से डील करता था। पुलिस ने उस शख्स को भी हिरासत में ले लिया हैं। महाराष्ट्र पुलिस अमित को अब जबलपुर भी लेकर आएगी और अब हनी ट्रैप से जुड़े एंगल पर भी पड़ताल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+