MP Weather: इन इलाकों में कुछ ही घंटो में बाढ़, जबलपुर बरगी डेम के 5 गेट खुलने से बनेंगे हालात, प्रशासन गंभीर
MP Weather: मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर लगातार जारी हैं। मानसून का नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण कई जिलों में रुक-रूककर भारी और तेज बारिश का सिलसिला जारी हैं। प्रदेश की जीवन दायिनी नर्मदा नदी का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा हैं।
छोटे जलाशय, स्टॉप डेम भी लबालब हो चले हैं। महत्पूर्ण और बढ़े बांध में से एक जबलपुर बरगी बाढ़ का जल स्तर भी बढ़ गया हैं। इस कारण रानी अवंतिबाई बांध परियोजना प्रशासन ने डेम के पांच गेट खोलने का निर्णय लिया। फिलहाल ये गेट आधा-आधा मीटर ऊंचाई तक खोले जाने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणिका का असर मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हैं। हालांकि पिछले सप्ताह से थोड़ा सा सिस्टम कमजोर जरुर हुआ, लेकिन एक-दो दिन बाद फिर भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता हैं। जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के कई जिलों में झमाझम तेज बारिश का पूर्वानुमान हैं।

जबलपुर के बरगी बांध में कैचमेंट एरिया में रुक-रूककर जारी बारिश की वजह से बांध के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई हैं। बांध का अधिकतम भराव जल स्तर 422.16 मीटर हैं। बांध मैन्युल के अनुसार के 31 जुलाई तक 417.50 मीटर जल स्तर रखा जाना निर्धारित है। एक दिन पहले यह लेबल 417.95 मीटर तक पहुंच चुका हैं। लिहाजा जिस वेग और मात्रा से बांध में पानी आ रहा हैं, उसके हिसाब से डेम का वॉटर लेबल मेंटेन करना जरुरी हो गया हैं।
बांध के पांच गेट खुलने से जबलपुर के आगे नरसिंहपुर, पिपरिया, होशंगाबाद, सीहोर, खंडवा, बड़वानी जैसे क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ेगा। प्रशासन ने ऐसे सही तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का हालात का अंदेशा जताया हैं। लिहाजा वहां आसपास रहने वाले लोगों को तटों से हटाया गया हैं। आम लोगों से इन जगहों से दूर रहने की अपील भी की गई।












Click it and Unblock the Notifications