MP में किसानों के हर दुःख-दर्द में साथ खड़े है ‘मामा शिवराज’, ख़राब फसलों का जल्द मिलेगा मुआवजा

मध्य प्रदेश में किसानों की हर चिंता ‘सरकार की चिंता’ हैं। बारिश से ख़राब हुई फसलों का मुआवजा देने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की है। संबंधित क्षेत्रों में तेजी से सर्वे का काम चल रहा है।

shivraj singh

MP Mama Shivraj: मध्य प्रदेश में होली के ठीक पहले हुई बारिश ओला वृष्टि से पीड़ित हर किसान के साथ सरकार खड़ी हैं। राज्य जिन संभागों में फसलें बर्बाद हुई, उनका सर्वे कराया जा रहा हैं। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि सर्वे का काम जारी है। किसान भाई-बहन चिंता न करें, सर्वे के बाद आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

cm

मध्य प्रदेश के किसानों के चेहरे कभी भी न मुरझाए और उनकी मेहनत पर पानी न फिरे, इसके लिए शिवराज सरकार किसानों के साथ हैं। हाल ही में राज्य के कई संभागों में असमय बारिश ने फसलों को काफी क्षति पहुंचाई। जिससे चिंतित किसानों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद फ़िक्र की। बिना देरी किए उन्होंने संबंधित इलाकों के अधिकारियों को सर्वे के निर्देश जारी कर दिए थे। मुख्यालय स्तर पर भी नुकसान वाले इलाकों को मॉनिटरिंग हो रही हैं। इसका सीएम भी फीडबैक ले रहे है। मालवा, नर्मदापुरम, बुन्देलखण्ड और महाकौशल अंचल में कई जगहों पर ओला वृष्टि हुई थी।

shivraj

मुख्यमंत्री ने पीड़ित किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की बात कही है। सरकार क्षति का सर्वे कराकर किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान के अनुसार राहत उपलब्ध कराएगी। कृषि वैज्ञानिक का मानना हैं कि किसानों को बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की चमक फीकी पड़ जाती हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल भी इस मामले में संजीदा है। उनका कहना है कि वह खुद भी संबंधित जिलों में दौरा करेंगे। प्रशासनिक अमला सभी तैयारियों के साथ कार्रवाई में जुटा हैं। सरकार का प्रयास है कि जल्द से जल्द पीड़ित किसानों को ख़राब हुई फसलों का मुआवजा पहुंच सकें। सर्वे से लेकर राहत राशि प्रदान करने तक किसानों को कोई तकलीफ न हो, इसके विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। किसान भी इन प्रयासों की तारीफ कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+