Jabalpur News: ऑनलाइन गैंबलिंग में युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद, सरकार उठाए ठोस कदम, HC ने दिए निर्देश

जबलपुर, 31 अगस्त: मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गैंबलिंग बेटिंग के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को जल्द से जल्द कानून बनाने कहा हैं। IPL सट्टेबाजी में आरोपी सिंगरौली के युवक की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा है कि एक्ट के संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। इस सिलसिले में कोर्ट ने तल्ख़ टिप्पणी भी की हैं।

jabalpur

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले सनत कुमार जैसवाल की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सनत पर अपने नाना के खाते से 8 लाख 51 हजार रुपए निकालकर IPL सट्टा खेलना का आरोप हैं। इस मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से असिस्टेंट सालिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव ने दलील दी कि गैंबलिंग और बेटिंग राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है। सरकार की ओर से बताया गया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के गृह सचिवों की 21 जुलाई, 2022 को बैठक बुलाई थी। अंतरराज्यीय एडवाइजरी कमेटी फैसला लेगी कि आनलाइन गैंबलिंग के संबंध में किस तरह के ठोस कदम उठाए जा सकते है। कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार के बयान पर गौर करने के बाद निर्देश दिए है कि राज्य सरकार एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

court

कोर्ट ने जताई चिंता, तल्ख़ टिप्पणी
ऑनलाइन गैंबलिंग को लेकर युवाओं से संबंधित आए दिन सामने रहे मामलों पर अदालत ने चिंता जाहिर की हैं। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती ऑनलाइन गैंबलिंग की लत कई तरह के दुष्प्रभाव डाल रही है। इससे युवाओं का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्तर पर बुरा असर पड़ रहा है। गुमराह होती नई पीढ़ी को बचाने के लिए संजीदा रवैया जरुरी है। सरकार को भी चाहिए कि इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को निर्धारित की है।

ये भी पढ़े-खीर में मरे मेढक के बच्चे ने मचाया तहलका, जारी करवा दिए तीन को नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+