MP election 2023: ताकत से 230 सीटों पर जुटा है BJYM, जबलपुर में अध्यक्ष वैभव पवार बोले- 'झूठी है कांग्रेस'

Jabalpur news: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण मध्यप्रदेश में अपने किए गए विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं को लेकर चुनाव लड़ रही है और जनता के समक्ष जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है लेकिन कांग्रेस केवल झूठ, भ्रम और लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है इनकी किसी भी बात में कोई सच्चाई नहीं है!

वैभव पवार जबलपुर पहुंचे थे और मीडिया से रु-बरु हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा सरकारों द्वारा हुए काम और स्मार्ट सिटी के तहत हुए विकास कार्यों को ही अपने बनाकर झूठा प्रचार करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता इनके इस झूठ को भली भांति समझती है और इसका जवाब उन्हें चुनाव में जनता अवश्य देगी।

भाजपा सरकार में विभिन्न जन हितैषी योजनाओं के अलावा भी चाहे महाकाल लोक हो या अन्य सभी धार्मिक स्थल उन सबका लगातार उन्नयन करने का कार्य किया है जबकि कांग्रेस केवल चुनावी हिंदू बनकर लोगों को छलने का प्रयास सदैव करती है।

mp-election-2023-bjym-leader-vaibhav-pawar-said-congress-lies

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनाव के पहले ही युवा मोर्चा ने सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में 15000 से ज्यादा युवा चौपाल की थीं जिसमें की लगभग 6 लाख से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ा था एवं जिसमें साढ़े तीन लाख से ज्यादा नव मतदाता थे एवं इसके अलावा वर्तमान में सभी 230 विधानसभाओं में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लगातार जनसंपर्क एवं रैली करके हर बूथ को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

राहुल गांधी का जबलपुर आगमन हुआ था। जिसमें कि केवल उन्होंने जातिगत वैमनस्यता फैलाने का कार्य किया उन्होंने ये नही बताया कि पिछले बार वो वादा करके गए थे कि किसानों का कर्ज माफ दस दिन में होगा तो फिर 15 महीनों में क्यों नही किया इनका काम केवल चुनाव में पर्यटन करना और ऊल जलूल बयान देकर समाज को तोड़ने का हमेशा रहा है।

संभागीय मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू ने कहा कि कांग्रेस के गठबंधन के साथी हिंदू धर्म को डेंगू, मलेरिया से तुलना करके इसे खत्म की बात कहते है और कांग्रेस उनके साथ खड़ी होती है और यहां पर आकर चुनावी हिंदू बनकर जनता को ठगने का कार्य करने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+