MP election 2023: 'शाहपुरा की बगावत नाथ की विदाई के संकेत', वोटिंग होते ही मंत्री प्रहलाद पटेल का फिर हमला
MP election 2023: छिंदवाड़ा के शाहपुरा गांव के लोगों ने बग़ावत का आगाज़ कर दिया है। इस बूथ से भाजपा को कभी वोट नहीं मिले, इसका अर्थ है कि कांग्रेस को जनता ने सिरे से नकार दिया है। आपको बता दें कि इस बूथ पर सिर्फ एक वोट डाला गया है।

सातों सीट हारना तय
उन्होंने कहा कि मैंने पूरे चुनाव में यही कहा है कि छिंदवाड़ा जिले की सभी सातों सीटें कांग्रेस बुरी तरह से हार रही है और जनता ने भाजपा को चुनने का मन बना लिया है। पटैल ने कहा उन्होंने जब ये कहा था तब उन्हें नहीं पता था कि शाहपुरा गांव के लोगों के दिल में क्या है। श्री पटेल ने कहा कि जनता जान चुकी है कि कमलनाथ जनहित के लिये नहीं बल्कि अपने परिवार को बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। प्रह्लाद पटैल के अनुसार 3 दिसम्बर को कांग्रेस और कमलनाथ की विदाई पर मोहर लग जायेगी।
मातृशक्ति को नमन
पटैल ने कहा कि नव मतदाताओं के उत्साह व मातृशक्ति ने जिस संवेदनशीलता के साथ के मध्यप्रदेश में मतदान किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने युवाओं के उत्साह की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। पटैल ने मातृशक्ति का वंदन अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications