MP election 2023: महाकोशल की 38 सीटों को साधने Rahul Gandhi की जबलपुर में रैली-रोड शो, ये है पूरा प्रोग्राम

MP election 2023 Rahul Gandhi's rally: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी दीपावली मनेगी? 3 दिसंबर के नतीजे तय करेंगे। इससे पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने बीजेपी-कांग्रेस में होड़ मची हैं। मोदी-शाह की जोड़ी के जबाव में राहुल-प्रियंका की भी धुआंधार रैली-सभा जारी हैं।

राहुल गांधी का अब महाकोशल की राजनीति की धुरी कहे जाने वाले जबलपुर में कार्यक्रम रखा गया हैं। 9 नवंबर की दोपहर से देर शाम तक यहां शहर की तीन सीटों पर राहुल का रोड शो और रैली का आयोजन हैं। इस बहाने महाकोशल की सभी 38 सीटों को साधा जाएगा।

MP-election-2023-Rahul-Gandhi-s-rally-road-show-in-Jabalpur

चुनाव के दौरान बतौर स्टार प्रचारक राहुल गांधी यहां पहली बार आ रहे हैं। 2018 के चुनाव में भी राहुल आए थे और उस वक्त जबलपुर की आठ सीटों में से कांग्रेस चार सीट जीती हैं। इस बार कांग्रेस अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने के साथ और सीटें भी झटकना चाहती हैं। राहुल गांधी सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से 30 जनवरी 2023 तक जम्मू कश्मीर की लगभग 3970 किलोमीटर भारत जोड़ों यात्रा निकाली थी। अब चुनाव के बीच महाकौशल से राहुल गांधी ने पद यात्रा का भी आगाज किया है। अपने दिग्गज नेता के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह हैं।

जबलपुर में राहुल के प्रोग्राम का ये है शेड्यूल
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार की दोपहर 3 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। राहुल गांधी पश्चिम विधानसभा के पंडा जी की माडिया से अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे जो की गौतम की मडिया , संजीवनी नगर, कछपुरा ब्रिज होते हुए उत्तर मध्य विधानसभा के लेबर चौक पहुंचेगी। राहुल गांधी की यात्रा में पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। उत्तर मध्य विधानसभा में राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना और कांग्रेस नेता करेंगे।

इसके कुछ देर बाद उत्तर विधानसभा राहुल गांधी रुकने के बाद उनका रोड शो पूर्व विधानसभा की ओर बढ़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी शाम करीब 5 बजे पूर्व विधानसभा के कांचघर चौक पहुंचेंगे जहां पर कि वह है अपने प्रचार वाहन से ही आमजन को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लखन घनघोरिया भी मौजूद रहेंगे। पूर्व विधानसभा में आमजन को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे और उसके बाद फिर 10 नवंबर की सुबह सतना के लिए रवाना होंगे। सतना में जनसभा के जरिए विंध्य की सीटों पर फोकस किया जाएगा। हालांकि पिछली बार यहां कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा था।

राहुल गांधी के जबलपुर आगमन को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का कहना है कि राहुल गांधी के जबलपुर आने से न सिर्फ जबलपुर बल्कि पूरे महाकौशल के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी। राहुल गांधी का यह दौरा कई मायनों में बहुत अहम है क्योंकि जब 2018 में राहुल गांधी ने महाकौशल के जबलपुर से प्रचार प्रसार का आगाज किया था उस दौरान मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब मान जा रहा है कि एक बार पुनः जब राहुल गांधी महाकौशल के जबलपुर से अपने प्रचार प्रसार शुरू कर रहे हैं तो निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार एक बार फिर मध्य प्रदेश में बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+