जब डिप्टी कलेक्टर रोने लगी और अमिताभ बच्चन ने पोंछे आंसू.....कहा आपका पूरा परिवार खतरनाक है
जबलपुर, 12 अगस्त: फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 14) में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलने के बाद डिप्टी कलेक्टर की आंखो से आंसू आ गए। महानायक ने उन्हें हॉट शीट पर बैठाया और खुद अपने हाथों से आंसू पोंछे। हम बात कर रहे है, रक्षाबंधन के दिन टेलीकास्ट हुए शो की, जिसमें संपदा सर्राफ ने 12 सवालों तक पहुंची। लेकिन 25 लाख के सवाल का जबाब गलत दिया। जब अमिताभ ने उनकी पारिवारिक हिस्ट्री जानी, तो वह बोले कि आपका पूरा परिवार खतरनाक है।

हॉट शीट पर बैठने के पहले रोई संपदा
फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के 12 अगस्त को हुए प्रसारण में मप्र की संपदा सर्राफ गुर्जर नजर आई। प्रोग्राम के नियम के हिसाब फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट हुआ, जिसमें सही और सबसे तेज जबाब उन्हीं ने दिया। जिसके बाद उनकी आंखो से आंसू छलकने लगे। ये आंसू उनकी ख़ुशी और शो में शामिल होने की तमन्ना के थे। बिग बी अमिताभ बच्चन ने हाथ पकड़कर संपदा को हॉट शीट पर बैठाया। फिर खुद अपने हाथों से भी उन्होंने संपदा के आंसू पोंछे।

जब अमिताभ बोले आपका परिवार तो खतरनाक है
संपदा सर्राफ गुर्जर वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर है और उनकी मप्र के सिंगरौली जिले में पोस्टिंग है। अमिताभ बच्चन ने उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पति शशांक सीहोर जिले में पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर है। पिता आदेश सर्राफ लोक अभियोजन अधिकारी रहकर रिटायर हुए। मां नंदिनी सर्राफ लॉ ऑफिसर है। यह सुनते ही बिग बी चौंक गए और बोल पड़े कि आपका पूरा परिवार खतरनाक है। संपदा को भी कहा कि आप सरकार है। संपदा ने पलटकर कहा कि 'नहीं सर'...सरकार तो आप है। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार' में अमिताभ ने भी अपना रोल निभाया था।

सोनू सूद ने भी की संपदा की तारीफ
प्रोग्राम में ख़ास मेहमान के रूप में संपदा के सामने सोनू सूद को वीडियो कॉल पर कनेक्ट किया। सोनू ने संपदा को हॉट शीट पर बैठा देख ख़ुशी जाहिर की, साथ ही शुभकामनाएं दी। सोनू शो के दौरान संपदा की तारीफ करते हुए बोले कि संपदा ने कोविड की दूसरी लहर के वक्त कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब लोगों की सांसे उखड़ रही थी और एमपी के कई परेशान लोगों की जानकारी उनके पास आती थी, तो सोनू ने संपदा का सहारा लिया। संपदा ने न सिर्फ अपने जिले बल्कि एमपी के कई जिलों में परिचित अधिकारियों के जरिए मदद पहुंचाई।

25 लाख के सवाल का जबाब निकला गलत
जब शो में सवाल शुरू हुए तो 11 सवालों तक संपदा बड़ी बेबाकी और सूझबूझ के साथ सवालों के जबाब देती नजर आई। कई सवालों के जबाब देने के पहले अन्य विकल्प क्यों नहीं हो सकते, उसको भी एक्सप्लेन करती रही है। जिसे सुनकर खुद अमिताभ हैरत में पड़ गए। 12 वें सवाल के जबाब के लिए उन्होंने अपनी तीनों लाइफ लाइन गंवा दी थी। जिसका खामियाजा उनको अगले सवाल में भुगतना पड़ा। 25 लाख रुपए के 13 वें सवाल में उनका जबाब गलत निकला और 3 लाख 20 हजार रुपए ही जीत सकीं।

गरीबों की मदद में खर्च करेंगी जीतीं हुई रकम
महानायक अमिताभ के साथ फेमस शो में नजर आने के बाद संपदा का कहना है कि शो से उन्होंने जितनी भी राशि जीती है, वह गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। उनका मकसद पैसा नहीं है, बल्कि शो में पहुंचकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जबाब देना एक बड़ा सपना था। वह पूरा हुआ है और KBC से बहुत कुछ सीखने भी मिला है।

आगे मौका मिलेगा तो फिर जाएंगे
टीवी स्क्रीन पर अमिताभ के साथ संपदा को देखकर उनके शुभचिंतक अब बधाइयाँ दे रहे है। जबलपुर में मायका है और वह यही पली बढ़ी है, तो उनके रिश्तदारों के बधाई के लिए लगातार फोन आ रहे है। संपदा का कहना है कि KBC का अनुभव जीवन में कभी न भुलाने वाला अनुभव रहा। आने वाले वक्त में वह दोबारा भी कोशिश करेंगी कि उन्हें दोबारा KBC में बिग बी सवालों का जबाब देने का मौका मिले।












Click it and Unblock the Notifications