हार पर रार: संतों का मेला नहीं है राजनीति, अंदर देखने-बाहर झाँकने जबलपुर आए मंत्री गोपाल
मप्र के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी पार्षदों की जीत से खुश है। लेकिन जबलपुर समेत जिन नगर निगमों में पार्टी के महापौर प्रत्याशी को हार का मुहं देखना पड़ा, जो आने वाले चुनावों के मद्देनजर गले की फांस से कम नही।
जबलपुर, 22 जुलाई: 'राजनीति का क्षेत्र संतों का जमावड़ा नहीं है, चुनाव में टिकट के लिए हर किसी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता'। यह कहना है मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव का। भार्गव यहाँ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों का मंथन करने पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। जीत-हार को लेकर लोकल लेवल पर बीजेपी के नेता सोशल मीडिया पर भिड़ते नजर आए थे, लेकिन मंत्री भार्गव इससे कोई इत्तेफाक नहीं रखते।
Recommended Video

मप्र के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी पार्षदों की जीत से खुश है। लेकिन जबलपुर समेत जिन नगर निगमों में पार्टी के महापौर प्रत्याशी को हार का मुहं देखना पड़ा, वो जगहें आने वाले चुनावों के मद्देनजर गले की फांस से कम नही। यही वजह है कि अब पार्टी नेता जीत-हार के मंथन में जुट गए है। जबलपुर में मेयर प्रत्याशी के रूप में मिली करारी हार का भोपाल और राजधानी दिल्ली तक हल्ला है। इसी को देखते हुए जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव शहर पहुंचे। पार्टी के संभागीय दफ्तर में बैठक की और जीत-हार को लेकर जिम्मेदारों से प्रतिक्रियाएं जानी।मीडिया के एक सवाल पर भार्गव ने जबाब दिया कि सोशल मीडिया पर जो भी घटनाक्रम चल रहा है, उसे देखा जाएगा और समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा किसी भी चुनाव में हर व्यक्ति को पूरी तरह संतुष्ट नही किया जा सकता। भार्गव बोले कि राजनीति का क्षेत्र संतो का जमावड़ा नहीं है।

अंदर-बाहर देखने-झाँकने आए मंत्रीजी !
जबलपुर में नगर निगम के 79 वार्डों में बीजेपी ने 44 वार्ड में जीत दर्ज की है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी अधिकांश जगहों पर परिणाम भाजपा की झोली में गए। लेकिन मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा वाले महापौर उम्मीदवार का हारना कई नेताओं को रास नहीं आ रहा। जिसकी भड़ास सोशल मीडिया पर निकल रही है। करारी हार के सवाल पर मंत्री गोपाल भार्गव भी बोले कि पार्टी हर पहलू की समीक्षा करेंगी। संगठन स्तर पर अंदर देखने और बाहर झाँकने की कोशिश है, ताकि हार की सही वजहों का पता लगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications