चुनावी मौसम में महिलाओं को भा रही 'मोदी साड़ी', पुलवामा हमला व एयर स्ट्राइक प्रिंट पहली पसंद


Jabalpur News, जबलपुर। लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के लिए मतदान के चंद दिन शेष हैं। देशभर में चुनावी माहौल है। एक तरफ भाजपा नेता पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक को भुनाने से नहीं चूक रहे, वहीं कांग्रेस का कोई ना नेता एयर स्ट्राइक के सबूत की मांग कर डालता है। इधर, पुलवामा हमला, एयर स्ट्राइक व मोदी विजन का जादू महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Modi Saree is in trend in Lok sabha elections 2019 season

दरअसल, इन दिनों जबलपुर के मुख्य कपड़ा मार्केट बड़ा फुहारा में 'मोदी साड़ी' महिलाओं की विशेष पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि 'मोदी साड़ी' (Modi Saree) पर न केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बल्कि पुलवामा हमला और पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का भी प्रिंट है, जो सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बाजारों में बिकने आई 'मोदी साड़ी' काफी चर्चा में हैं। महिलाएं इन साड़ियों को खरीदने में खासी रूचि दिखा रही हैं। साड़ी खरीदने आईं वर्षा व अंकिता जैन ने बताया कि अन्य महिलाओं से मोदी साड़ी के बारे में बताया था। उसे ही खरीदने आई हैं। ये साड़ी कीमत पर लुक में काफी अच्छी है।

Modi Saree is in trend in Lok sabha elections 2019 season


मोदी जैकेट भी खरीद रहे ग्राहक

मोदी साड़ी के अलावा मोदी जैकेट की भी धूम है। जैसा जैकेट प्रधानमंत्री मोदी पहनते हैं, उसी के डिजाइन का जैकेट इन दिनों बाजारों में मोदी जैकेट के नाम से ​बेचे जा रहे हैं। दुकानदार अनिश जैन ने बताया कि जबलपुर के बाजार में मोदी साड़ी 500 रुपए से 1000 रुपए की कीमत में बेची जा रही हैं। इन दिनों सबसे अधिक मोदी साड़ी ही पसंद की जा रही है। इन साड़ियों में मोदी विजन, पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए और सर्जिकल व एयर स्ट्राइक वाली प्रिंटेड साड़ियां मार्केट में उपलब्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+