MLA विवाद: समर्थकों समेत थाने में आरोपी भाजयुमो नेता, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

MLA controversy: BJYM leaders accused in police station including supporters, police did not arrestउत्तर-मध्य विधानसभा के अंतर्गत कछपुरा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन चल रहा था।

जबलपुर, 01 जून: कांग्रेसी विधायक विनय सक्सेना और भाजपाइयों के बीच हुआ विवाद गहराता जा रहा हैं। कांग्रेस ने भाजयुमो नेता कुक्की वर्मा और समर्थकों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता का आरोप लगाते हुए जब केस दर्ज करवाया तो, भाजपा नेताओं ने भी थाने में धरना दे दिया। धरने पर पूर्व मंत्री शरद जैन भी बैठ गए, जिसके बाद कांग्रेसी पक्ष के लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। ख़ास बात यह हैं कि कांग्रेस की ओर से पहले हुई एफआईआर में आरोपी कुक्की वर्मा खुद पुलिस के सामने धरने पर बैठा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

bjp

उत्तर-मध्य विधानसभा के अंतर्गत कछपुरा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। इसके लिए बनाई गई समिति के बैनर तले प्रदर्शनकारी विधायक विनय सक्सेना की कार्यशैली से नाराज थे। जिनका आरोप था कि विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क, नाली निर्माण की मांग पूरी नहीं की गई हैं। बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिए गए। इस स्थिति में आने वाली बरसात में क्षेत्र में जल-प्लावन के हालात बनेगें और जनता परेशान होगी।

bjp 1

कांग्रेस ने भाजपा का षड्यंत्र बताया
विधायक का जब क्षेत्र में कुछ लोगो के द्वारा स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। उसी दौरान कथित कछपुरा संघर्ष विकास समिति द्वारा विधायक विनय सक्सेना का विरोध किया गया। देखते-देखते दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की होने लगी। कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियों में बताया गया कि कथित समिति से जुड़े भाजयुमो नेता कुक्की वर्मा ने कांग्रेस महिला अध्यक्ष रेखा विनोद जैन के साथ अभद्रता की और मारपीट की कोशिश की। विवाद के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि भाजपा के इशारे पर कुछ असामाजिक तत्वों को बुलाया गया था, जो घातक हथियार लैस थे। उनकी मंशा विधायक और समर्थकों को डराने धमकाने की थीं। विधायक विनय सक्सेना ने पूरे घटनाक्रम को भाजपा का षड्यंत्र करार दिया हैं।

bjp 3

थाने में आरोपी भाजयुमों नेता लेकिन गिरफ़्तारी नहीं
पुलिस थाने में कांग्रेस के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे भाजपाइयों में आरोपी भाजयुमो नेता कुक्की वर्मा भी शामिल था। पूर्व मंत्री के साथ थाने के अन्दर और बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी करता रहा, जिसे पुलिस देखती रही। लेकिन कांग्रेस की तरफ से हुई FIR में आरोपी करार दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कुक्की वर्मा को गिरफ्तार नहीं किया। कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली को पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करार दिया हैं।

bjp 4

भाजपा ने की विधायक के खिलाफ FIR की मांग
कांग्रेस की ओर से भाजपाइयों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भाजपा के लोग भी पुलिस थाने पहुंचे और धरना दे दिया। धरने पर पूर्व मंत्री शरद जैन भी बैठ गए। जिनका कहना था कि जिस क्षेत्र की जनता विकास की मांग कर रही है, वहां विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दिया गया हैं। उन्होंने कांग्रेस की शिकायत पर दर्ज हुए केस को गैरवाजिब बताया। काफी देर तक पुलिस थाने में हंगामे के बने हालात के बाद पुलिस ने कांग्रेस पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर लिया हैं। लेकिन पूर्व मंत्री की मांग है कि विधायक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+