Jabalpur के पाटन में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बने ट्राइबल हॉस्टल की सौगात, मंत्री मीना सिंह ने किया लोकार्पण
जबलपुर के पाटन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिये 350 लाख की लागत से निर्मित दो नए छात्रावास की सौगात मिली। बालक और बालिका इन दो छात्रावासों का मंत्री मीना सिंह लोकार्पण किया।

Minister Meena Singh inaugurated tribal hostel: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के राज में जन कल्याणकारी विकास कार्यों की बाढ़ हैं। एससी एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी हर कठिनाई से उभारने के प्रयास हो रहे है। जबलपुर के पाटन में एक हॉस्टल की डिमांड थी। जिसका सपना अब पूरा हो गया है। साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनकर तैयार हॉस्टल का जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने लोकार्पण किया। यह सौगात मिलते ही स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे।

सौ-सौ बिस्तर के दो छात्रावास भवन
समाज के कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने के लिये और उनकी शिक्षा के लिये प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं संचालित की है। उच्च शिक्षा के लिये आवश्यक है कि प्राथमिक शिक्षा अच्छी हो। पढ़ाई का वातावरण अच्छा हो, छठवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई के लिये बच्चों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाटन में 350 लाख रूपये की लागत से सौ-सौ बिस्तर के दो छात्रावास भवन बनाये गये हैं। एक बालकों के लिये है और दूसरा बालिकाओं के लिए। दोनों छात्रावासों का जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने लोकार्पण किया।

मंत्री मीना सिंह ने दी योजनाओं की जानकारी
इस अवसर पर मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिये नई-नई योजनाएं लाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने जनजातीय एवं अनुसूचित जाति कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर कहा कि योजनाओं अवश्य लाभ लें। उन्होंने स्वरोजगार योजना, आवास सहायता, विद्यार्थियों के लिये छात्रवृत्ति, नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था, विदेश अध्ययन के लिये सहायता आदि के साथ किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, आयुष्मान कार्ड, राशन, पीएम आवास, उज्जवला, निशुल्क गणवेश और पुस्तक वितरण आदि योजनाओं की जानकारी देकर कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लें।

समृद्ध, मजबूत राष्ट्र के लिये शिक्षा जरुरी
इस ख़ास मौके पर राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि समृद्ध, मजबूत राष्ट्र के लिये शिक्षा बहुत जरूरी है विद्यार्थियों के लिये अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिये आज बालक और बालिका छात्रावास का लोकार्पण किया गया। निश्चित ही इस छात्रावास में अध्ययन कर विद्यार्थी देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

हॉस्टल बनने का सपना हुआ पूरा
क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिये उचित वातावरण बहुत आवश्यक है। उन्होंने पाटन में उनके लिये हॉस्टल बनाने के लिये जगह चिन्हित करने की कहानी बताते हुए ट्राइबल विभाग और पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया। दोनों विभाग के सहयोग से नवनिर्मित सौ बिस्तरों के यह हॉस्टल क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पाटन मे जमीन तलाशना एक कठिन चुनौती थी, लेकिन सरकार ने उसे कामयाब कर दिया।

हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना लक्ष्य
जनजातीय एवं अनुसूचित जाति के कल्याण के लिये विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों को भी विस्तार से बताया गया। विधायक विश्नोई ने कहा कि लोगों को योजनाओं की जानकारी रहे, ताकि उस दिशा में कार्य हो। विकास यात्रा में भौतिक विकास की चर्चा होती है इसमें घर-घर सर्वे कर पात्र वंचितों को खोजें और उन्हें लाभान्वित करें। विश्नोई ने लाड़ली लक्ष्मी व लाड़ली बहना योजना के बारे
में विस्तार से जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications