Jabalpur News: 'भगाकर उनकी लड़की से शादी..', इनाम का ऐलान करने वाले नेताजी बुरे फंसे, FIR दर्ज
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिछले महीने हिन्दू धर्म सेना नेता योगेश अग्रवाल ने मुस्लिम लड़कियों से शादी करने वाले हिन्दू लड़कों को इनाम देने का ऐलान किया था। 11 हजार नकद इनाम की शर्त थी कि कोई लड़का, लड़की को भगाकर शादी करें। लेकिन अब नेता जी बुरे फंस गए हैं।
सार्वजनिक रूप से ऐसा ऐलान करने वाले हिन्दू धर्म सेना संयोजक योगेश अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया हैं। हालांकि महीने भर में नेताजी के इस ऐलान के बाद उनकी शर्त मुताबिक शादी का कोई भी मामला सामने नहीं आया। पुलिस ने बयान को आपत्तिजनक माना हैं।
दरअसल एक महीने पहले जबलपुर में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू ब्राह्मण लड़की से शादी का मामला सामने आया था। जिस पर धर्म सेना और हिन्दूवादी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाया था। इसी तरह प्रदेश और देश में ऐसी शादी के मामलों पर आपत्ति जताई गई थी।

ये कहा था योगेश अग्रवाल ने
योगेश अग्रवाल ने मीडिया में बयान दिया था कि हिन्दू धर्म की लड़कियों को मुस्लिम धर्म के कुछ युवक लव जिहाद के चंगुल में फंसकर शादी कर रहे हैं। उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। हिन्दू धर्म में लड़कियों की वैसे भी कमी हैं। योगेश ने ऐलान किया था कि हिन्दू धर्म के जो भी लड़के मुस्लिम धर्म की लड़की को भगाकर शादी करेंगे, उन्हें 11 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। उनकी धूमधाम से शादी का पूरा जिम्मा उठाने का वादा भी किया।
पुलिस कार्रवाई पर आरोप
सोशल मीडिया पर योगेश अग्रवाल का बयान वायरल होने के बाद तरह तरह की प्रतिक्रियाएं हुई। हिंदूवादी संगठनों ने इस बयान की जहां तारीफ की, तो वहीं कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध जताना शुरू कर दिया था। इस बयान से पुलिस भी सख्ते में आ गई। मामले की जांच के बाद योगेश के बयान को आपत्तिजनक माना गया हैं। पुलिस द्वारा केस दर्ज होने पर योगेश अग्रवाल का कहना है कि यह ज्यादती हैं। उनका बयान हिन्दू धर्म की भलाई से जुड़ा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications