Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नींबू-मिर्ची वाले नजरबट्टू ने कराया हमला, अंधे बाप ने मानी थी सलाह, जानिए क्या होता है नजरबट्टू

‘बुरी नजर वाले तेरा मुहं काला’ कई गाड़ियों के पीछे लिखे इस स्लोगन के साथ आपने नींबू मिर्ची नजरबट्टू के तौर पर काला गुड्डा टंगा देखा होगा। लोगों के बीच इसकी अलग-अलग मान्यताएं हो सकती है

जबलपुर, 05 जून: जादू टोना-टोटका किसी को फायदे की चीज लगती है, तो किसी को इन चीजों का उपयोग निराश कर देता हैं। इसके नफा-नुकसान के बीच जबलपुर में एक अंधे बाप को घर में नींबू मिर्ची युक्त नजरबट्टू टांगने की सलाह देना एक शख्स को महंगा साबित हुआ। बेटे ने अपने दोस्त और मामा के साथ, सलाह देने वाले पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसके दो साथी अब भी फरार हैं।

चले थे बुरी नजर से बचने, हो गया बुरा

चले थे बुरी नजर से बचने, हो गया बुरा

'बुरी नजर वाले तेरा मुहं काला' कई गाड़ियों के पीछे लिखे इस स्लोगन के साथ आपने नींबू मिर्ची नजर बट्टू के तौर पर काला गुड्डा टंगा देखा होगा। लोगों के बीच इसकी अलग-अलग मान्यताएं हो सकती है, लेकिन जबलपुर में घर के दरवाजे पर इसे टांगने की सलाह देना एक शख्स को काफी महंगा साबित हुआ। शहर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अंधे बाप क्रांति सोनी को उसके रिश्तेदार मनोज ने यह करने की सलाह दी थी। उसकी सलाह मानकर घर के दरवाजे पर नजर बट्टू के तौर पर काला गुड्डा टांग लिया गया। जब क्रांति का बेटा उज्ज्वल घर पहुंचा और घर की चौखट पर यह माजरा देखा तो वह आगबबूला हो गया। अपने पिता से वह विवाद करने लगा। इसी बीच पिता ने अपने बेटे उज्ज्वल को थप्पड़ जड़ दिया। थोड़ी ही देर बाद उज्ज्वल मनोज को बहाना बनाकर अपने घर बुला लाया, जहाँ उसने अपने दोस्त और मामा के साथ मिलकर मनोज की जमकर धुनाई की। लाठी-डंडो के हमले से वह अधमरा हो गया और अब उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

बेटा गिरफ्तार, मामा और दोस्त फरार

बेटा गिरफ्तार, मामा और दोस्त फरार

क्रांति के घर पर जब यह घटना हुई तो आस-पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए। बुरी तरह पीट रहे लोगों से मनोज को किसी तरह बचाया गया, फिर पुलिस को खबर की गई। उज्ज्वल का दोस्त और उसका मामा तो मौके से फरार हो गया। लेकिन क्रांति के बेटे को पुलिस ने दबोंच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं। फरार अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

क्रांति रहता था बीमार, इसलिए मनोज ने दी थी सलाह

क्रांति रहता था बीमार, इसलिए मनोज ने दी थी सलाह

क्रांति सोनी और मनोज आपस में रिश्तेदार हैं। लंबे वक्त से क्रांति के घर में कई तरह की परेशानियाँ चल रही है। जिसका क्रांति ने मनोज से जिक्र किया और उसने नींबू मिर्ची के साथ काला गुड्डा टांगने की सलाह दे डाली। पुलिस के अनुसार क्रांति शारीरिक रूप से बहुत परेशान है। कुछ सालों पहले अचानक उसकी नजर कमजोर हो गई। अब उसके आँखों की रौशनी पूरी तरह चली गई है। बेटा भी उसके साथ आये दिन विवाद करता रहता है। आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह डगमगाई हुई है। लिहाजा क्रांति ने मनोज की बातों पर भरोसा किया और उसने समस्याओं से निजात पाने नजरबट्टू टांग लिया।

क्या होता है नजरबट्टू ?

क्या होता है नजरबट्टू ?

नजरबट्टू को लेकर लोगों की अपनी-अपनी आस्थाएं है और कुछ लोग इसे अंधविश्वास से भी जोड़कर देखते हैं। जीवन में किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने लोग अपने घरों में इसे टांग लेते हैं। ऐसी धारणा भी है कि घर में उपयुक्त स्थान पर इसे टांगने से हर तरह से रक्षा होती है। किसी भी तरह की अलाय-बलाय जीवन में नहीं आती। इसके अलावा यदि घर में सुख-शांति नहीं है, कोई बीमार परेशान है, तो उसका निवारण यह नजरबट्टू ही करता है। कुछ तांत्रिक और जादू-टोना करने वाले तथाकथित लोग इसे खुद बनाकर देते हैं। उनका दावा रहता है कि उनके द्वारा दिया जा रहा सामान सिद्ध है। इसके अलावा इसे घर पर भी बनाना आसान होता है। धागे या तार में नींबू के साथ पांच या सात मिर्चियों के साथ इसे पिरो दिया जाता हैं।

ये भी पढ़े-टोटके जिससे लोग सबसे ज्‍यादा डरते हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+