नगर निगम की नाक के सामने 25 करोड़ की जमीन कराई गई खाली, माफियाओं ने किया था कब्ज़ा

माफिया विरोधी अभियान के तहत जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के साथ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित नेहरू उद्यान से लगी करीब 24 हजार 340 वर्गफुट बेशकीमती शासकीय भूमि है

जबलपुर, 31 मई: शहर में एंटी माफिया एक्शन की मुहिम जारी है। करीब 25 करोड़ की बेशकीमती सरकारी जमीन को प्रशासन ने कब्ज़ा मुक्त कराया। ताज्जुब की बात यह है कि माफियाओं के गुर्गो और कुछ रसूकदारों ने यह कब्ज़ा नगर निगम मुख्यालय की नाक के सामने कई सालों से कर रखा था। माफियाओं का प्रभाव इतना था कि उक्त 25 हजार वर्ग फुट की सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने आज तक कोई हिमाकत नहीं कर पाया। लेकिन कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देश के बाद न तो माफियाओं की चली और न ही रसूकदारों की।

action

माफिया विरोधी अभियान के तहत जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के साथ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित नेहरू उद्यान से लगी करीब 24 हजार 340 वर्गफुट बेशकीमती शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है । इस जमीन पर कुख्यात अपराधी तत्व अब्दुल रज्जाक के करीबियों ने कब्जा कर रखा था।कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मौके पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों, वर्कशाप, कार बाजार, टी स्टाल को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।

kabja

शातिर अपराधी तत्वों का रहा कब्जा
राजस्व अधिकारियों के अनुसार यह जमीन शहर के हार्ट प्लेस की है। करोड़ों रुपये से ज्यादा कीमत की इस शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई तहसीलदार रांझी द्वारा पारित आदेश पर की गई ।भूमि पर अब्दुल रज्जाक के साथी वसीम पेठा द्वारा दुकान बना ली गई थी। इसी प्रकार शेखू कट्टा ने भी यहां दुकान खोल रखी थी। भूरे पहलवान द्वारा कार बाजार खोल लिया गया था। इसी तरह पूर्व पार्षद रमेश रैकवार द्वारा कब्जा कर टी स्टाल और कुछ अन्य लोगों द्वारा मोटर बाइक वर्कशाप व जूस सेंटर भी संचालित किया जा रहा था।

kabja 1

कब्ज़ा मुक्त जमीन फेंसिंग कराने निर्देश

अवैध कब्जों से खाली हुई इस बेशकीमती जमीन के चारों तरफ फेंसिंग या फिर बाउंड्री बनाने के निर्देश भी दिए गये हैं। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने नगर निगम अधिकारियों को यह भी कहा है जब तक उक्त जमीन किसी अन्य कार्य के प्रयोजन में नहीं लाई जाती है। तब तक यहाँ नगर निगम अतिक्रमण विभाग की गाड़ियाँ, पानी के खाली टेंकर खड़े किये जाए, ताकि दोबारा यहाँ अवैध कब्ज़ा न हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+